Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»घाटशिला : मऊभंडार के कुतलुडीह क्रॉसिंग पर 54 करोड़ से बनेगा नया आरओबी
    Headlines

    घाटशिला : मऊभंडार के कुतलुडीह क्रॉसिंग पर 54 करोड़ से बनेगा नया आरओबी

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    घाटशिला : मऊभंडार के कुतलुडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के नए डिजाइन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई. एसडीओ सुनील चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रेलवे, निर्माण एजेंसी हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन (HSWUC), एचसीएल-आईसीसी के प्रतिनिधियों समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए.

    बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से नए डिजाइन को प्रस्तुत किया गया. इसमें पुराने डिजाइन में संशोधन कर जनसुझावों को शामिल किया गया है. खास बात यह रही कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थानांतरित कर आकर्षक तरीके से पुनः स्थापित किया जाएगा. चौक से आवागमन हेतु सड़कों का निर्माण और अंडरपास भी बनाया जाएगा, जिससे आईसीसी निदेशक बंगले और अन्य इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा.

    गिरजाघर का नया द्वार भी दूसरे छोर पर बनाया जाएगा. आरओबी के बीच कुछ दूरी पर पिलर रखे जाएंगे ताकि दोनों ओर से लोगों का आवागमन प्रभावित न हो. बैठक के बाद भौतिक निरीक्षण भी किया गया और सभी पक्षों ने सहमति जताते हुए कार्य जल्द शुरू करने की मांग की.

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने कुतलुडीह और हरिजन बस्ती के लिए अंडरग्राउंड बनाने की मांग की ताकि दो पहिया वाहन और एम्बुलेंस आसानी से गुजर सकें. मजदूर नेता काल्टू चक्रवर्ती ने भी इस पर जोर दिया. उपमुखिया रूपेश दूबे ने आंबेडकर चौक की सुंदरता बढ़ाने और बाईपास सड़क चौड़ी करने का सुझाव दिया ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

    54 करोड़ की लागत से 1326 मीटर लंबी आरओबी

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    कुतलुडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाली आरओबी की लागत 54 करोड़ रुपये होगी. इसकी लंबाई 1326 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी. दोनों छोर पर 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी. पूरी ब्रिज पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी. यह ब्रिज एसडीओ आवास से होते हुए मऊभंडार वर्क्स अस्पताल तक बनेगा, जिससे घाटशिला-गालूडीह नेशनल हाईवे और हाता-मुसाबनी रोड आपस में जुड़ेंगे.

    बैठक में एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, दक्षिण-पूर्व रेलवे के एसएससी राजेश कुमार, एचएसडब्लूयूसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज राघवेंद्र कुमार, आईसीसी वर्क्स हेड एके गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, मजदूर नेता काल्टू चक्रवर्ती, मुखिया कल्पना सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatshila: A new ROB will be built at Kutludih crossing of Maubhandaar at a cost of 54 crores JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group