Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Ghatshila: बागजाता माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल पर, काम ठप, दो राउंड की वार्ता में नहीं निकला कोई नतीजा, प्रबंधन ने हड़ताल को अवैध कहा
    Jamshedpur

    Ghatshila: बागजाता माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल पर, काम ठप, दो राउंड की वार्ता में नहीं निकला कोई नतीजा, प्रबंधन ने हड़ताल को अवैध कहा

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatshila. सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ बागजाता माइंस के आह्वान पर ठेका मजदूरों ने गुरुवार सुबह की पाली से हड़ताल शुरू कर दी. ठेका मजदूर शंख नदी पुलिया के समीप इकट्ठा होकर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर काम का बहिष्कार किया. ठेका मजदूरों की हड़ताल के कारण कोई भी ठेका मजदूर माइंस में सुबह एवं दोपहर की पाली में काम करने नहीं गये, जबकि माइंस में अधिकारियों एवं स्थायी कर्मचारी ड्यूटी पर गये. माइंस से अयस्क का परिवहन भी हुआ.

    ठेका मजदूरों की हड़ताल को लेकर बागजाता माइंस सभागार में माइंस मैनेजर रोहित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अपर प्रबंधक टी भट्टाचार्य, प्रशासनिक पदाधिकारी जीबीएनएस राधाकृष्णन, सुरक्षा पदाधिकारी महिन टुडू के अलावे सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ बागजाता के अध्यक्ष रुपाय चंद्र हांसदा, उपाध्यक्ष दाखिन हेंब्रम, महासचिव गणेश कर्मकार के नेतृत्व में ठेका मजदूर एवं भारतीय मजदूर संघ के संगठन सचिव वीर बहादुर सिंह, जिला मंत्री उपेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य हाबलू गोप आदि ने भाग लिया. बैठक में ठेका मजदूरों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग रखी. माइंस प्रबंधक रोहित कुमार ने कहा कि ठेका मजदूरों की हड़ताल अवैध है. बिना सूचना के ही ठेका मजदूर हड़ताल पर चले गये. जबकि मजदूर नेताओं ने कहा उनकी मांगों की लिखित सूचना कंपनी प्रबंधन को पूर्व में दी गयी थी.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    जिप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के प्रतिनिधि सह पूर्व जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू ठेका मजदूरों के बुलावे पर बागजाता माइंस पहुंचे. माइंस गेट में सुरक्षा कर्मियों ने माइंस प्रबंधक रोहित कुमार के आदेश का हवाला देकर उन्हें वार्ता में शामिल होने से रोक दिया. माइंस प्रबंधक के अनुसार वार्ता ठेका मजदूरों के साथ होगा. बुद्धेश्वर मुर्मू ठेका मजदूर नहीं हैं. ऐसे में वह वार्ता में शामिल नहीं हो सकते हैं. बुद्धेश्वर मुर्मू ने माइंस प्रबंधक रोहित कुमार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला की बैठक में अधिकारियों से करने की बात कही. करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद बिना वार्ता में शामिल हुए लौट गये.

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatshila: Contract workers of Bagjata Mines on strike management called the strike illegal two rounds of talks yielded no result work halted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group