Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila BJP Protest: भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, घाटशिला में सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका में मीरा मुंडा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला, लगाये ये आरोप
    Breaking News

    Ghatsila BJP Protest: भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, घाटशिला में सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका में मीरा मुंडा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला, लगाये ये आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila/Potka/Musabani. भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर एवं नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासी रैयती जमीन छीनने की साजिश व स्थानीय मुद्दों के विरोध में भाजपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय आक्रोश प्रदर्शन रैली गुरुवार को किया. घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर हुए धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहे, जिन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. सांसद महतो ने अपने संबोधन में राज्य सरकार को बेशर्म और बेईमान बताते हुए उस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में बालू, गिट्टी और कोयले की अवैध लूट चल रही है, लेकिन सरकार इसे रोकने के बजाय छोटे व्यापारियों को जेल में डाल रही है, जबकि बड़े व्यापारियों को खुली छूट दी गई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पोटका में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व मीरा मुंडा कर रही थी. इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार को घेरा. कहा कि राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है. कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है. सरकार के इशारे पर बच्चों को शिक्षा दे रहे सूर्या हांसदा को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया. कृषकों के विरोध के बावजूद नगड़ी में कृषि भूमि को जबरन कब्जा करने का प्रयास सरकार कर रही है. अंत में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा को मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    मुसाबनी में मंडल भाजपा अध्यक्ष जयंत घोष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सूर्या हसदा हत्याकांड, भ्रष्टाचार आदि मामलों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें काफी संख्या में महिलाएं सहित पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक मेनका सरदार पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, अभय सिंह, रमेश हांसदा, दिनेश साव आदि शामिल हुए. धारना से पूर्व केला बागान से बैनर पोस्टर के साथ नगाड़ा बजाते हुए रैली निकाली गई, जिसमें जमकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila BJP Protest: BJP staged a sit-in protest at the block office Ghatsila BJP Protest: भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन made these allegations? Meera Munda in Potka attacked the Hemant government MP Vidyut Varan Mahto in Ghatsila घाटशिला में सांसद विद्युत वरण महतो पोटका में मीरा मुंडा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला लगाये ये आरोप?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group