Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला विस सीट के उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में, एक निर्दलीय ने वापस लिया नामांकन
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला विस सीट के उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में, एक निर्दलीय ने वापस लिया नामांकन

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
    अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (भाजपा), सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो), रामदास मुर्मू (जेएलकेएम), पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी) के साथ परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मनसा राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह और रामकृष्ण कांति महाली (सभी निर्दलीय उम्मीदवार) हैं.

    उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. सत्यार्थी ने बताया कि उपचुनाव में 1,31,235 महिलाओं समेत कुल 2,56,352 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए तीन सौ मतदान केंद्र स्थापित किये जायेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के कारण घाटशिला सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था. सत्तारूढ़ झामुमो ने उपचुनाव के लिए रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an independent withdrew his nomination. Ghatsila By Election: घाटशिला सीट के उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में Ghatsila By-Election: 13 candidates are in the fray for the Ghatsila seat by-election एक निर्दलीय ने वापस लिया नामांकन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group