Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न, 74.63% हुआ मतदान दर्ज, भाजपा और झामुमो के अपने-अपने दावे, जानें किसने क्या कहा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न, 74.63% हुआ मतदान दर्ज, भाजपा और झामुमो के अपने-अपने दावे, जानें किसने क्या कहा

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi . घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार को शाम पांच बजे तक 2.56 लाख मतदाताओं में से करीब 74 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जमशेदपुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के सभी 300 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. हालांकि, चुनाव परिणाम का सरकार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास फिलहाल 55 विधायक हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 24 विधायक हैं. सत्तारूढ़ झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि घाटशिला के लोगों ने भाजपा को हराकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है.

    भाजपा की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लोगों ने राज्य सरकार को उसके कथित आदिवासी विरोधी रवैये, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए सबक सिखाने का फैसला किया है. उप चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के बीच है. झामुमो विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. सीईओ ने कहा कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के दो आरोपों के अलावा किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. उन्होंने कहा, ‘घाटशिला उपचुनाव में अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चार मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मंगलवार को हुए दो मामले भी शामिल हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    74.63% हुआ मतदान दर्ज Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न Ghatsila By-Election: Ghatsila by-election concluded in a peaceful and fair environment with 74.63% voter turnout recorded. BJP and JMM have their own claims. Find out who said what. जानें किसने क्या कहा? भाजपा और झामुमो के अपने-अपने दावे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group