Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला में हेमंत का तंज, भाजपा प्रत्याशी झामुमो का खा-पीकर मोटा हुआ, अब भाजपा के खेत में हल चला रहा है…ये की अपील?
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला में हेमंत का तंज, भाजपा प्रत्याशी झामुमो का खा-पीकर मोटा हुआ, अब भाजपा के खेत में हल चला रहा है…ये की अपील?

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मतदाताओं से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का प्रयोग करने का आग्रह किया और मतदाताओं को “अफवाह फैलाने वालों, खरीद-फरोख्त करने वालों और जाति एवं पंथ के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के प्रति आगाह किया. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में धालभूमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा वोट मांगने के लिए धनबल और धमकियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “लोकतंत्र में जनता की अदालत से बड़ी कोई अदालत नहीं है. भाजपा प्रत्याशी के बारे में सीएम ने कहा कि उनकी चाल-ढाल से आप सभी परिचित हैं. झामुमो का खा-पीकर मोटा हुआ, अब भाजपा के खेत में हल चला रहा है.

    पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन को मृदुभाषी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमेश को आप सब भारी मतों से जिताइये. झारखंड मुक्ति मोर्चा को राज्य के आदिवासी, मूलवासी, गरीब और पिछड़ों ने मिलकर बनाया है. इसे इतना बड़ा कर दिया है कि इसकी छांव सवा तीन करोड़ जनता को मिल रही है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और घाटशिला के मौजूदा विधायक तथा झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अगस्त में हुई मौत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव एक संवैधानिक दायित्व है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए.

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    सोरेन ने भाजपा पर सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करने के लिए हमला किया और उस पर ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों, आदिवासियों, दलितों और किसानों का दमन करने का आरोप लगाया. उन्होंने नाम लिए बगैर भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और उनके पिता की आलोचना की और कहा कि बाबूलाल झामुमो में पले-बढ़े हैं, लेकिन अब भाजपा के हितों की पूर्ति कर रहे हैं.

    उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी ताकतों ने झारखंड आंदोलन को कमजोर किया और राज्य निर्माण की प्रक्रिया में देरी की. सोरेन ने 2024 के विधानसभा चुनावों को याद करते हुए कहा कि रामदास सोरेन ने जनता के समर्थन के कारण बाबूलाल सोरेन को बड़े अंतर से हराया था.11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से सोमेश चंद्र सोरेन का समर्थन करने की अपील करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार अपने दिवंगत पिता के अधूरे काम को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं.

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP candidate got fat by eating and drinking JMM Ghatsila By Election: Hemant's taunt in Ghatsila Ghatsila By Election: घाटशिला में हेमंत का तंज now he is ploughing in BJP's field...is this his appeal? अब भाजपा के खेत में हल चला रहा है...ये की अपील? भाजपा प्रत्याशी झामुमो का खा-पीकर मोटा हुआ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group