Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»देश में HNI निवेश को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आईएफएससी को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत : वित्त मंत्री
    Breaking News

    देश में HNI निवेश को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आईएफएससी को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत : वित्त मंत्री

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा है कि गिफ्ट स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को भारत में वैश्विक पूंजी प्रवाह के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अगले दो दशकों में उच्च विकास वाले क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. उन्होंने गिफ्ट सिटी को इंटीग्रेटेड, मॉडर्न और सस्टेनेबल लिविंग इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित एक गतिशील स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से शीर्ष स्तर की प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएं स्थापित करना आवश्यक है.

    गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में आईएफएससी के अपने दौरे के दौरान, वित्त मंत्री ने प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख बाजार प्रतिभागियों के साथ बातचीत की. केंद्रीय वित्त मंत्री ने अधिकारियों से देश में एचएनआई निवेश को आकर्षित करने के लिए जीआईएफटी आईएफएससी को अधिक प्रतिस्पर्धी और लागत प्रभावी बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया और देश की वित्तीय जरूरतों के लिए आईएफएससी में सॉवरेन और पेंशन फंड जुटाने में आईएफएससीए की भूमिका की क्षमता को रेखांकित किया.

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    भारत की वैश्विक वित्तीय स्थिति को बढ़ाने में गिफ्ट आईएफएससी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने अगले कुछ वर्षों में ही सुधारों को तेज करने पर जोर दिया, ताकि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ विकास को आगे बढ़ाया जा सके. केंद्रीय वित्त मंत्री ने हितधारकों की भागीदारी का विस्तार कर और मूल्य निर्धारण को मजबूत कर इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) में कार्यान्वयन को बेहतर करने की जरूरतों पर जोर दिया, जिससे गिफ्ट आईएफएससी को एक ग्लोबल बुलियन हब के तौर पर स्थापित किया जा सके.

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    उन्होंने बैंकिंग, बीमा, पूंजी बाजार, फंड उद्योग, वित्त कंपनियों, भुगतान सेवा प्रदाताओं, एयरक्राफ्ट और शिप लीजिंग फर्मों, फिनटेक फर्मों, आईटीएफएस प्लेटफॉर्म प्रदाताओं और विदेशी विश्वविद्यालयों के एमडी और सीईओ, अध्यक्षों, संस्थापकों और सीएफओ के साथ भी बातचीत की. इसके अलावा, गिफ्ट सिटी कंपनी लिमिटेड और आईएफएससीए ने गिफ्ट आईएफएससी को एक लीडिंग ग्लोबल फाइनेंशियल सेंटर के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रमुख नीति, विनियामक और कर सुधारों पर अपनी प्रस्तुति दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GIFT IFSC needs to be made more competitive to attract HNI investments in the country: Finance Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group