Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Bihar

    जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamui. बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ ‘बदसलूकी’ के मामले में पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने कथित घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर सात आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना पर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने संवाददाताओं से कहा कि कथित घटना 19 सितंबर की शाम की है और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर पीड़ित लड़के और लड़की का पता लगा लिया गया है. उन्होंने कहा, कथित घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन कल तक न तो पीड़ित लड़के और न ही लड़की ने पुलिस से कोई शिकायत की थी. आज जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब हमने दोनों पीड़ितों का पता लगाया.

    दयाल ने बताया कि जमुई थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ितों ने किसी आरोपी का नाम नहीं लिया है, लेकिन वीडियो फुटेज की मदद से करीब सात लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ जारी है और सोशल मीडिया से वायरल वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. दयाल ने बताया कि पीड़ित लड़का और लड़की एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं.

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए कोई अन्य जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया कि कुछ सूचनाओं को व्यक्तिगत कारणों से गुप्त रखा जाना जरूरी है. इस बीच, कथित ‘मॉरल पुलिसिंग’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश का कारण बना है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को बेहद विचलित करने वाली बताया.

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    उन्होंने लिखा, यह संस्कृति नहीं, पितृसत्तात्मकता है. राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसी मानसिकता को अंधभक्तों ने सामान्य बना दिया है. उन्होंने वीडियो के आधार पर पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की. राहुल ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से सवाल किया कि सार्वजनिक सड़क पर भी एक लड़की सुरक्षित क्यों नहीं है? आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कथित घटना से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘बेटी बचाओ’ नारे का जिक्र किया और आरोप लगाया कि भाजपा शासित बिहार में एक बेटी की गरिमा तार-तार की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    about security arrangements. Girl ‘molested’ in Jamui government assures strict action Rahul Gandhi raises questions three accused arrested जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’ तीन आरोपी अरेस्ट राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026
    Recent Post

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026

    1Win Giriş Türkiye’de Online Casino

    September 22, 2026

    Chicken Road slot w kasynie online – bezpieczeństwo gry

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group