Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Gold-Silver Price Hike: सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया, सोना 9700 रुपये उछला, चांदी भी सात प्रतिशत चढ़ी
    Breaking News

    Gold-Silver Price Hike: सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया, सोना 9700 रुपये उछला, चांदी भी सात प्रतिशत चढ़ी

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत करने के बाद वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 9,723 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव करीब सात प्रतिशत उछलकर तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 9,723 रुपये या 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,165 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

    चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। इसके जुलाई अनुबंध का भाव 19,439 रुपये या 6.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,98,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। व्यापारियों ने बताया कि आयात शुल्क बढ़ने के बाद घरेलू सर्राफा कीमतों में तेजी आई है।

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। प्लैटिनम पर कर 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं।

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 13 मई से सामाजिक कल्याण अधिभार (एसडब्ल्यूएस) और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद एवं विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों के आह्वान के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gold jumps by Rs 9700 Gold-Silver Price Hike: Government hikes import duty to 15 percent Gold-Silver Price Hike: सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया silver also rises by 7 percent चांदी भी सात प्रतिशत चढ़ी सोना 9700 रुपये उछला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group