Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Gold Silver Rate: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 4,20,000 रुपये से सीधे 2,91,000 रुपये पर लुढ़की चांदी
    Breaking News

    Gold Silver Rate: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 4,20,000 रुपये से सीधे 2,91,000 रुपये पर लुढ़की चांदी

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सोने चांदी का भाव में 31 जनवरी 2028 ( शनिवार ) को भी बड़ी गिरावट देखी गई। सोना चांदी में बनी इस क्रेश जैसी स्थिति ने निवेशकों को परेशान कर दिया। दरअसल, गुरुवार को ही MCX पर चांदी की कीमत ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का अपना हायर लेवल छुआ था। जो अब 2,91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 1,29,000 की गिरावट आई है। ऐसे ही एमसीएक्स पर सोने की कीमत जो 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब आ गई थी, वह अब 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानि सोने की कीमतों में भी लगभग 30,000 रुपये की गिरावट आई है।

    सोने चांदी का भाव
    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर सोने चांदी की कीमतें पिछले कुछ दिनों से धमाल मचा रही थी। गुरुवार को तो कीमतों में बड़ा उछाल रिकॉर्ड हुआ। लेकिन इस तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। जिसके पीछे के कारण निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफा वसूली, अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और अमेरिका में महंगाई दर हाई होना आदि शामिल थे।

    सोने चांदी की इस गिरावट पर मार्केट के जानकार भी चिंता जाता चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी यह कह चुके हैं की सोने की कीमतें अपने मासिक गिरावट की ओर अग्रसर हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कल ही चांदी में भी बड़ी गिरावट की आशंका जताई थी। साल 2026 की शुरुआत से पहले साल 2025 में सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसके बाद मार्केट के जानकार जैसे रिच और पुअर डैड किताब के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी भी यह भविष्यवाणी कर चुके हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में साल 2026 में बड़ी तेजी देखने को मिलेगी। एमसीएक्स में चांदी ~67,800 से अधिक फिसला, इटीएफ में 20% की बड़ी गिरावट

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट देखी
    निवेशकों के बीच में निवेश मूल्य को भुनाने की होड़ के दबाव में शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी और सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गयी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों और अमेरिकी मुद्रा में तेजी के कारण चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च माह में डिलिवरी वाले चांदी वायदा का भाव 67,891 रुपये, या 16.97 प्रतिशत घटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. गुरुवार को चांदी की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी थी, जिसके बाद यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

    इसी तरह, सोने के वायदा भाव में भी गिरावट आयी क्योंकि निवेशकों ने जिंस एक्सचेंज में भारी मुनाफावसूली की. इसके फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15,246 रुपये, या नौ प्रतिशत टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. गुरुवार को, सोने की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये शिखर पर पहुंच गयी थी, जिसके बाद एमसीएक्स पर यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी.

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 to Rs 2 000 रुपये पर लुढ़की चांदी 000 रुपये से सीधे 2 20 4 91 Gold Silver Rate: Big fall in gold and silver Gold Silver Rate: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट silver fell directly from Rs 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group