Jamshedpur. टाटा मोटर्स के करीब आठ हजार कर्मचारियों का बोनस समझौता निर्णायक दौर में पहुंच गया है। एक मसले पर थोड़ी उलझन है। हालांकि पूरी संभावना है कि सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हो जाएगा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के शनिवार को जमशेदपुर लौटने के बाद से प्रबंधन के साथ सुबह और शाम में दो राउंड की बातचीत हुई।

इसकी वजह से यह स्पष्ट हो गया है कि अब बोनस समझौता जल्द होगा। संकेत इस बात के हैं कि सोमवार को निर्णायक वार्ता होने के बाद बोनस का प्रतिशत तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार भी बोनस का प्रतिशत पिछले साल की तरह ही रहेगा।


