Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Steel India 2025:स्टील इंडिया 2025’ में बोले केंद्रीय इस्पात मंत्री, सरकार स्थानीय इस्पात कंपनियों को डंपिंग, कम कीमतों से संरक्षण देने में रही सफल
Breaking News

Steel India 2025:स्टील इंडिया 2025’ में बोले केंद्रीय इस्पात मंत्री, सरकार स्थानीय इस्पात कंपनियों को डंपिंग, कम कीमतों से संरक्षण देने में रही सफल

News DeskBy News DeskApril 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. केंद्रीय इस्पात मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत वैश्विक इस्पात मांग में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।
उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सरकार घरेलू इस्पात उद्योग को अनुचित डंपिंग और तर्कहीन रूप से कम कीमत से संरक्षण देने में सक्षम रही है.

इस्पात मंत्रालय और उद्योग मंडल फिक्की की तरफ से आयोजित ‘स्टील इंडिया 2025’ कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि निर्यातकों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर इस्पात मिलना जारी रहेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत लगातार आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जब हम आत्मनिर्भरता की बात करते हैं, तो हम दुनिया के लिए दरवाजे बंद नहीं कर रहे हैं। हम वास्तव में और अधिक दरवाजे खोल रहे हैं क्योंकि हर देश के पास अलग-अलग उत्पादों के लिए अपने प्रतिस्पर्धी लाभ होंगे. ’’

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि भारतीय इस्पात उद्योग एक बहुत ही कुशल और लागत प्रभावी, उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादक है. मंत्री ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां हम न केवल भारत की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भी हम बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल में दुनिया की जरूरतों को पूरा करेंगे.”

गोयल ने कहा, ‘‘भारत वैश्विक इस्पात मांग में महत्वपूर्ण योगदान देने और इस्पात उद्योग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। ’’
हाल ही में इस्पात आयात पर 12 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाए जाने के सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ भारतीय उद्योग को समर्थन देने के लिए सदैव सतर्क और सक्रिय है.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

गोयल ने कहा, ‘‘इसी के साथ हम ग्राहकों की मांगों और जरूरतों में भी संतुलन बनाए रखते हैं। इसलिए हम इस्पात उद्योग को इस्पात की अनुचित डंपिंग और तर्कहीन कम कीमतों से बचाने में सक्षम रहे हैं, जिसका पता डीजीटीआर की जांच से चला.’’ उन्होंने कहा कि इस कदम के साथ ही निर्यातकों और एमएसएमई क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर इस्पात मिलना जारी रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group