Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में व्यापारिक माहौल अनुकूल बनाने का प्रयास कर रही सरकार : वित्त मंत्री
    Breaking News

    झारखंड में व्यापारिक माहौल अनुकूल बनाने का प्रयास कर रही सरकार : वित्त मंत्री

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. प्रोजेक्ट भवन स्थित एनेक्सी भवन के सभागार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में वाणिज्य कर विभाग, राज्य चेंबर ऑफ कॉमर्स और वाणिज्य-कर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई.

    बैठक में वाणिज्य-कर सचिव और वाणिज्य-कर आयुक्त उपस्थित रहे. इस अवसर पर चेंबर और वाणिज्य-कर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने व्यवसाय, व्यवासियों और कर से जुड़ी विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन मंत्री को सौंपा.

    बैठक में राज्य हित को में व्यापारिक हितों की रक्षा और कर प्रशासन में पारदर्शिता और सरलता लाने के लिए आपसी समन्वय और संवाद को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया.

    वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुत सुझावों और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार व्यापारिक वातावरण को और अधिक अनुकूल एवं सहयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कर संग्रहण को बेहतर करने को लेकर उठाएं कदम

    मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि बैठक में क्षेत्रीय कार्यालयों के पदाधिकारियों की कार्य संस्कृति को समझने और व्यापारियों तथा अधिकारियों की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की गई. बैठक का उद्देश्य चेंबर और वाणिज्य कर बार एसोसिएशन की बातों को वाणिज्य कर के अधिकारी सुनें और कर संग्रहण को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने पर विचार करें.

    वहीं प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी अधिनियम अंतर्गत समस्त सूचनाओं का निर्गमन निस्तारण ऑनलाइन पोर्टल (बैक ऑफिस) के माध्यम से करने, जीएसटी एडवाइजरी की बैठकें नियमित रूप से करने, रिफंड प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का जल्द निष्पादन, बंद खदानों को पुनः संचालित करने और वैट अधिनियम के अंतर्गत अंचल स्तर पर वरीय अधिकारियों को आवश्यक अधिकार देने सहित अन्य शामिल है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मौके पर चेंबर की बातों को अधिकारियों ने सुना और यथासंभव सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मार्च माह होने के कारण कुछ सकारात्मक दिशा में कदम नहीं उठाए जा सके. उन्हें जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा. मंत्री ने जीएसटी में कर लीकेज का मुद्दा उठाया. इसपर विभाग ने बताया गया है कि सारे लेन-देन पक्के बिल पर, हाई वैल्यू ट्रांजक्शन डिजिटल या बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से भुगतान होने से जीएसटी लीकेज में काफी कमी आएगी. विभाग ने यह भी बताया कि कैश लेजर के माध्यम से कर का भुगतान काफी कम किया जा रहा है. इसमें संदेहास्पद आईटीसी के मामले भी सामने आ रहे हैं.

    मौके पर चेंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष राजीव गरोड़िया, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Government is trying to make business environment favorable in Jharkhand: Finance Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group