Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rising Onion Prices: प्याज की बढ़ती कीमतों से सरकार परेशान, खुदरा कीमतों पर नियंत्रण के लिए बाजार में बफर स्टॉक से और प्याज उतारने का फैसला
    Headlines

    Rising Onion Prices: प्याज की बढ़ती कीमतों से सरकार परेशान, खुदरा कीमतों पर नियंत्रण के लिए बाजार में बफर स्टॉक से और प्याज उतारने का फैसला

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्याज की कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है और अस्थायी आपूर्ति बाधाओं के बीच कीमतों को स्थिर करने के लिए खुदरा बाजार में बफर स्टॉक से अधिक मात्रा में प्याज उतारेगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज का खुदरा मूल्य 67 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि इसका अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 58 रुपये प्रति किलोग्राम है. एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘सरकार ने त्योहारी मौसम और मंडियों के बंद होने के कारण पिछले 2-3 दिनों में कुछ बाजारों में प्याज की आपूर्ति में अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए प्याज आपूर्ति को बढ़ाने का फैसला किया है.’

    सहकारी संस्था नाफेड ने इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लिए दो और रैक और गुवाहाटी के लिए एक रैक मंगवाया है. इसी तरह, बाजार में प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सड़क परिवहन के माध्यम से खेपों को भी बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा सरकार ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली आदि की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोनीपत के कोल्ड स्टोरेज में रखे प्याज को उतारने का भी फैसला किया है. बयान में कहा गया, ‘सरकार बाजार के घटनाक्रमों से वाकिफ है और प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए उचित कदम उठा रही है.’
    इस बीच, सरकार ने कहा कि मंडियों में कीमतों में गिरावट के साथ टमाटर की खुदरा कीमतें नीचे आ रही हैं.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    आजादपुर मंडी में, साप्ताहिक औसत कीमत 27 प्रतिशत घटकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल और पिंपलगांव (महाराष्ट्र) में, साप्ताहिक औसत कीमत 35 प्रतिशत घटकर 2,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है. मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश) में, कुल साप्ताहिक आवक में 20 प्रतिशत की वृद्धि के बीच साप्ताहिक औसत कीमत 26 प्रतिशत घटकर 2,860 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है. कोलार (कर्नाटक) में, साप्ताहिक औसत कीमत 27 प्रतिशत घटकर 2,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है. आलू की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें पिछले तीन महीनों से लगभग 37 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर हैं.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    buffer stock in the market Rising Onion Prices
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group