Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सारंडा में IED ब्लास्ट में शहीद हुए CRPF एएसआई को राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-जल्द खत्म होगा नक्सलवाद
    Breaking News

    सारंडा में IED ब्लास्ट में शहीद हुए CRPF एएसआई को राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-जल्द खत्म होगा नक्सलवाद

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि राज्य और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही है. सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार सुबह ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्यभान कुमार सिंह (34) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रांची में सीआरपीएफ की 133 बटालियन के मुख्यालय में दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

    सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. हम इस दुख की घड़ी में जवान के परिवार के साथ हैं. उन्होंने कहा, पिछले कई वर्षों से झारखंड और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए हैं और महत्वपूर्ण सफलताएं भी मिली हैं.”
    गंगवार ने भी घटना पर दुख जताया और इसे दर्दनाक बताया. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक देश में नक्सलवाद को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए बल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले सीआरपीएफ अधिकारी उस टीम का हिस्सा थे, जो 27 मई को पत्थर की खदान से नक्सलियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों की तलाश में अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित सारंडा वन में तलाश अभियान चला रही थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बलांग गांव के पास सुबह करीब छह बजे एक आईईडी में विस्फोट होने से सिंह के बाएं पैर में चोट लग गई थी. अधिकारियों ने बताया कि सिंह को राउरकेला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा था. सुंदरगढ़ के बांको में पत्थर की एक खदान से माओवादियों ने करीब पांच टन विस्फोटक लूट लिया था. अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन-चौथाई विस्फोटक बरामद कर लिया गया है, लेकिन सुरक्षा बल शेष जिलेटिन पैकेट की तलाश कर रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Governor and CM paid tribute to CRPF ASI martyred in IED blast in Saranda said- Naxalism will end soon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में महिला शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, संस्कार और मूल्यबोध पर जोर

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group