Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly : विधानसभा में राज्यपाल बोले- महिलाओं को 33% आरक्षण, पत्रकारों को बीमा-पेंशन, 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लाने के लिए केंद्र से लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
    Breaking News

    Jharkhand Assembly : विधानसभा में राज्यपाल बोले- महिलाओं को 33% आरक्षण, पत्रकारों को बीमा-पेंशन, 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लाने के लिए केंद्र से लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है. गंगवार ने झारखंड विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी. राज्यपाल ने कहा, राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. गंगवार ने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार और उसकी कंपनियों के पास बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये वापस पाने के लिए सरकार कानूनी रास्ता अपनाएगी. इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने पत्रकारों के लिए बीमा और पेंशन की बात भी कही.

    केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही विकास संभव
    गंगवार ने कहा, ‘केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है. हम सभी इस विश्वास के पक्षधर हैं. हमारी सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी. उन्होंने सदस्यों से लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘लोगों ने एक मजबूत और स्थिर सरकार के लिए अपना जनादेश दिया है. वंचितों को विशेष महत्व देते हुए सरकार सभी को समान अधिकार और सुरक्षा देने और हर दरवाजे तक समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    सरना धार्मिक संहिता पर भी की बात
    राज्यपाल ने कहा कि पिछली विधानसभा में सरकार ने ओबीसी का कोटा बढ़ाकर 27 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति का 28 प्रतिशत और अनुसूचित जाति का 12 प्रतिशत करने के साथ ही सरना धार्मिक संहिता का प्रस्ताव पारित किया था. उन्होंने कहा, ‘‘विधेयक को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है, जो फिलहाल गृह मंत्रालय के पास है. सरकार इसे मंजूरी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. गंगवार ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि समृद्ध और प्रगतिशील झारखंड के निर्माण के लिए सभी लोग पूरी लगन से काम करेंगे.

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    कल समाप्त होगा विशेष सत्र
    चार दिवसीय विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ जो बृहस्पतिवार को समाप्त होगा. सत्र के पहले दो दिन सभी 81 सदस्यों ने शपथ ली और सदन के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    insurance-pension for journalists Jharkhand Assembly: Governor said in the Assembly - 33% reservation for women will fight a legal battle with the Center to bring Rs 1 lakh 36 thousand crore.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 23, 2026

    Jamshedpur: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, क्रॉस कंट्री रेस और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

    June 23, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    June 23, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल गंगवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया याद

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group