Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पश्चिम बंगाल के खड़दह में रेलवे फाटक पर दो वाहनों से टकरायी हजारदुआरी एक्सप्रेस
    Breaking News

    पश्चिम बंगाल के खड़दह में रेलवे फाटक पर दो वाहनों से टकरायी हजारदुआरी एक्सप्रेस

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बैरकपुर. फिर ट्रेन दुर्घटना हुई है. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह और सोदपुर स्टेशन के बीच बंद लेबल क्रॉसिंग (रेलवे फाटक) पर हजारदुआरी एक्सप्रेस ने एक स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों को टक्कर मार दी. यह घटना रविवार शाम की है. इस घटना में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो बीटी रोड से रहड़ा की ओर जा रही थी. एक अन्य वाहन खड़दह स्टेशन से सटे लेबल क्रॉसिंग में प्रवेश कर गया. बताया जा रहा है कि रेलवे सिग्नल को नहीं मानते हुए जल्दबाजी में दोनों वाहन रेलवे लाइन पर चले गये थे.

    हालांकि, सिग्नल ग्रीन होने के कारण दूसरी तरफ का रेलवे फाटक बंद हो गया था. इसी बीच अचानक डाउन हजार दुआरी एक्सप्रेस खड़दह स्टेशन से आगे बढ़ रही थी. तभी खड़ी स्कार्पियो कार में ट्रेन ने टक्कर मार दी. हालांकि टाटा इंडिका कार बाल-बाल बच गयी. पास में टाटा इंडिका कार भी स्कॉर्पियो से लगकर खिसक गयी. बड़ा संकट देख तुरंत ट्रेन को भी रोका गया और स्कॉर्पियो का एक अंश और पीछे का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इंडिका कर को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    घटना की वजह से ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद रवाना कर दी गयी. रेलवे की ओर से बताया गया है कि रात 8.40 बजे डाउन हजारदुआरी एक्सप्रेस खड़दह की ओर जा रही थी. अचानक दो वाहन बिना सिग्नल माने ही रेलवे लाइन पर चढ़ गये थे. ऐसे में रेलवे की ओर से एफआइआर दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही. बाद में हजारदुआरी एक्सप्रेस खड़दह स्टेशन से रवाना हुई.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Another train accident Hazarduari Express collided with two vehicles at the railway crossing in Khardah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group