Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hazaribag Accident: हजारीबाग में युवक की हत्या, विरोध में छह घंटे सड़क जाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ
    Breaking News

    Hazaribag Accident: हजारीबाग में युवक की हत्या, विरोध में छह घंटे सड़क जाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ

    News DeskBy News DeskApril 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग शहर के खिरगांव बाकर गली में अपराधियों ने 10 अप्रैल की रात खिरगांव नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार (22) की हत्या कर दी. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सौंप दिया. इससे पहले हत्या के विरोध में परिजन और मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार सुबह खिरगांव चौक पर प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग-चतरा रोड को जाम कर दिया. करीब छह घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दोपहर 2 बजे जाम खत्म कराया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

    मृतक की बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि गुरुवार रात 8:00 बजे प्रभात अपने दोस्त कृष्णा कुमार के साथ घर से स्कूटी से निकला था. आधे घंटे बाद मोबाइल पर सूचना मिली कि प्रभात खिरगांव के बाकर गली में खून से लथपथ पड़ा हुआ है. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने प्रभात के दोस्त कृष्णा कुमार से भी पूछताछ की. उसने बताया कि घर से बाकर गली पहुंचने पर प्रभात ने उससे स्कूटी रोकने को कहा. उसने कहा कि उसे मैडम से बात करनी है. इसके बाद प्रभात को वहीं छोड़ कृष्णा अपने घर चला गया. मृतक के भाई प्रताप कुमार ने बड़ा बाजार थाना ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hazaribag Accident: A youth was killed in Hazaribagh it turned into a police cantonment the road was blocked for six hours in protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group