Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में बुधवार को नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी,38 चिकित्सा पदाधिकारी,11 दंत चिकित्सक,57 ओटी टेक्निशियन को नियुक्ति पत्र दिया. उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है.

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिलेगा. रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही पांच सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं. झारखंड में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में आज डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया था. जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हज़ार से अधिक बहाली की जाएगी. रिटायर डॉक्टर्स से भी सेवायें ली जाएगी.

    डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. अब आप जानता के बीच जाकर अपनी सेवाएं देंगे. अपनी क्षमता से समाज को एक खूबसूरत दिशा देने का प्रयास करेंगे. आपकी पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में होगी,आपका प्रयास होना चाहिए कि मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले.

    उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीज़ों की जान बचाने का काम करते हैं, इसलिए हमें उनका मनोबल भी बढ़ाने का काम करना होगा. कहा कि मैं आपके साथ हूँ. हमलोग कदम से क़दम मिलाकर चलेंगे और झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत आगे तक लेकर जाएंगे.

    स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा है मजबूत

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं साथ ही साथ मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने की व्यवस्था करने जा रहे हैं. एआई टेक्नोलॉजी के तहत इलाज की व्यवस्था की जाएगी. जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की जाएगी. 108 एम्बुलेंस का विस्तार करने जा रहे हैं साथ ही रिमोट एरिया में बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं.

    एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हजारों लोगों की बचाई गई जान

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत राज्य में आम लोगों के लिए एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई थी. इस सुविधा के माध्यम से हज़ारों लोगों कि जान बचाने का काम किया गया. इसी के तर्ज पर प्रत्येक जिले में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा देने पर विचार किया जा रहा है.

    सरकार के साथ अन्य सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में करें काम

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    राज्य में स्थापित बड़ी कंपनियों को सीएसआर फंड के माध्यम से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है. प्राइवेट हॉस्पिटल्स को मरीजों की मौत पर उनके बकाए बिल को माफ करने का भी निदेश दिया गया है ताकि मरीज के परिजनों को उनके दुख की घड़ी में परेशान ना होना पड़े. इसका सख्त पालन करने का निदेश उन्होंने दिया है.

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, अभियान निदेशक अबु इमरान सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Health Minister Dr. Irfan Ansari gave appointment letters to the newly appointed doctors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group