Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में भारी बारिश, 4 जिलों में यलो और 6 में रेड अलर्ट, 29 अगस्त तक जारी रहेगा असर
Breaking News

झारखंड में भारी बारिश, 4 जिलों में यलो और 6 में रेड अलर्ट, 29 अगस्त तक जारी रहेगा असर

News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

RANCHI.  झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित केंद्र ने बताया है कि सोमवार को राज्य के खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी. इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं 70 से 110 मिलीमीटर के बीच बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सामान्य से 246 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई. जहां सामान्यतः: 6.2 मिलीमीटर वर्षा होती है, वहीं इस बार 21.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में 85 मिमी और जगन्नाथपुरा में 67 मिमी हुई.

इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा में 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नामकुम में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार बारिश से स्वर्णरेखा, हरमू और अन्य नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण कई निचले इलाकों में घरों तक पानी घुस गया है.

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

29 अगस्त तक जारी रहेगा असर

राजधानी रांची में आज भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश कई बार होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर 29 अगस्त तक देखने को मिलेगा.

जिसके चलते पूरे झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. रविवार को केतारी बगान और राधा-कृष्ण मंदिर नामकुम इलाके में स्वर्णरेखा का पानी पुलों के ऊपर से बहा. हरमू नदी के उफान के कारण तपोवन मंदिर के पास बने पुल से आना-जाना बाधित रहा.

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

6 जिलों में रेड अलर्ट, घरों से बेवजह न निकलने की अपील

मौसम विभाग ने सोमवार को विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश से स्थिति और गंभीर हो सकती है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.वहीं अब तक झारखंड में मानसून के दौरान 991.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 745.5 मिमी से 33 प्रतिशत अधिक है. आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में 1000 मिमी से ऊपर वर्षा हो चुकी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026
Recent Post

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group