Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Amarnath Yatra मार्ग पर भारी बारिश, 3 अगस्त तक यात्रा स्थगित, दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू
    Breaking News

    Amarnath Yatra मार्ग पर भारी बारिश, 3 अगस्त तक यात्रा स्थगित, दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जम्मू. श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा को भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन अगस्त तक स्थगित कर दिया है. यात्रा के दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह पहलगाम मार्ग से तीर्थयात्रा स्थगित रही और तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को गुफा मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी गई जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई. हालांकि भारी बारिश के कारण बाद में बालटाल मार्ग से भी यात्रा स्थगित कर दी गई.

    जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही. कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा मार्ग के बालटाल मार्ग पर मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है. यात्रियों की सुरक्षा के हित में तीन अगस्त को बालटाल मार्ग से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.
    उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी समय आने पर जारी की जाएगी. बिधूड़ी ने कहा कि पहलगाम और बालटाल मार्ग पर यात्रा क्षेत्र में हाल ही में भारी बारिश हुई है. इसलिए इस भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग पर तत्काल रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें असुरक्षित हो गई थीं जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी. मंडलायुक्त ने बताया कि यात्रा के पहलगाम मार्ग पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य पहले से ही किए जा रहे हैं. 17 जुलाई को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों में भारी बारिश के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई थी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 4.05 लाख से अधिक यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. दो जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद से अब तक कुल 1,44,124 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं. पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Heavy rain on Amarnath Yatra route immediate repair work started on both routes Yatra suspended till August 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group