Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren Chhat puja: छठ पर्व हुआ शुरू, सीएम सोरेन ने लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें क्या कहा?

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि यह ‘‘हमारे जीवन में शुद्धता, श्रद्धा, संयम, समर्पण, संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता’’ का अद्भुत संदेश देता है. यह पर्व शनिवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो गया.

सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘छठी मइया एवं भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है कि सभी व्रतियों और परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें. यह पर्व हमारे राज्य और देश में खुशहाली, सद्भाव और नयी ऊर्जा का संचार करे। जय छठी मइया!! जय भगवान भास्कर!’’

Exit mobile version