


Ranchi. झारखंड के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ाया जायेगा. यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. गौरतलब है कि झारखंड में फिलहाल 1,62,931 नियमित सरकारी कर्मी कार्यरत हैं. इसके अलावा राज्य में 1.58 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं. डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से इन सबको लाभ मिलेगा.



