Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन ले सकते मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्री के रूप में तीन नये चेहरे हो सकते हैं शामिल
    Breaking News

    हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन ले सकते मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्री के रूप में तीन नये चेहरे हो सकते हैं शामिल

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • हेमंत बोले- पूरी कर ली गयी है सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया,
      फिलहाल कार्यवाहक सीएम के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन

    रांची. हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. 7 जुलाई को अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. इसके पहले भी दो बार हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है. हेमंत को इंडिया गठबंधन के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था. अब हेमंत सोरेन फिर से सीएम के रूप में शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने जब पूछा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा? तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपलोगों को बता दिया जाएगा. सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

    कौन बनेगा मंत्री? संशय बरकरार, पर तीन नये चेहरे के शामिल होने की उम्मीद

    अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन लोगों को मंत्री बनाया जाएगा. चंपाई सोरेन कैबिनेट के सभी पुराने मंत्रियों को हेमंत सोरेन के नए मंत्रिमंडल में भी बरकरार रखा जाएगा या नहीं, इस पर फिलहाल संशय बरकरार है. चर्चा है कि मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस पार्टी के कोटे के एक मंत्री जेल में बंद हैं. उनकी जगह एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है. कांग्रेस कोटे के एक मंत्री को बदला भी जाना है. कांग्रेस ने संकेत दिए थे कि एक मंत्री के कामकाज से पार्टी खुश नहीं है. उसकी जगह किसी और को मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, उस मंत्री का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. जब तक हेमंत सोरेन पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं ले लेते, तब तक चंपाई सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे.

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    हेमंत की गिरफ्तारी के बाद चंपाई बने थे झारखंड के मुख्यमंत्री

    ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. जेल जाने से पहले हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने अब 5 महीने बाद हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया है. जेल से रिहा होने के बाद अब तय हुआ कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड सरकार की अगुवाई करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren may take oath as Chief Minister on the day of Rath Yatra Three new faces may be included as ministers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026
    Recent Post

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group