Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren Visit Rims: हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे रिम्स, दुर्घटना में घायल बिरसा मुंडा के वंशज का हालचाल जाना
    Breaking News

    Hemant Soren Visit Rims: हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे रिम्स, दुर्घटना में घायल बिरसा मुंडा के वंशज का हालचाल जाना

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन बुधवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) पहुंचे और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंगल मुंडा एक दुर्घटना में घायल हो गए थे. झारखंड के खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के पीडिहातु मोड़ के पास सोमवार शाम एक यात्री वाहन की छत से गिरने से मंगल मुंडा के सिर में चोटें आईं थीं. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रिम्स के नए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों से मंगल मुंडा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
    मंगल मुंडा को मंगलवार को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स भेजा गया था. रिम्स के ‘चीफ सीनियर रेजिडेंट’ डॉ. विकास कुमार ने बताया, ‘‘उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट थी और मस्तिष्क के दोनों तरफ खून के थक्के जम गए थे. दुर्घटना के कारण काफी रक्तस्राव हो गया था और उन्हें तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी.

    रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को उनका सफल ऑपरेशन किया गया.’उन्होंने कहा कि ऑपरेशन काफी जटिल था. उन्होंने कहा, ‘‘मस्तिष्क के दोनों तरफ सर्जरी की गई और हमें इसमें चार घंटे लगे, थक्के हटा दिए गए हैं. वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं.

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren Visit Rims: Hemant Soren reached Rims with his wife Kalpana Soren inquired about the well being of the descendant of Birsa Munda injured in the accident.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026

    Jamshedpur: चाकुलिया के कलियाम गांव में अपने घर के पास टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा में अनियमितता की निष्पक्ष जांच के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष बोले, आज CID करेगी पूछताछ

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group