Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren Oxford Visit :मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का दौरा किया
    Breaking News

    Hemant Soren Oxford Visit :मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का दौरा किया

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    #मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अभिलेखों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया
    #साझा विरासत संरक्षण और झारखण्ड-विशेष छात्रवृत्ति पर सहयोग का प्रस्ताव
    ================
    ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची

    मुख्यमंत्री ने अपने यूके दौरे के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सेंट जॉन्स कॉलेज की अध्यक्ष प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक, बैरोनेस ब्लैक ऑफ स्ट्रोम ने किया। प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन तथा सम्मान में हाई-टी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

    सेंट जॉन्स कॉलेज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने महान आदिवासी नेता, संविधान निर्माता और झारखंड आंदोलन के वैचारिक स्तंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों का अवलोकन किया। जयपाल सिंह मुंडा सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र रहे हैं।
    इस अवसर पर कॉलेज द्वारा जयपाल सिंह मुंडा से संबंधित दुर्लभ फोटोग्राफ, ऐतिहासिक दस्तावेज़ एवं संरक्षित अभिलेख प्रदर्शित किए गए, जो उनके ऑक्सफोर्ड काल, छात्र नेतृत्व और खेल उपलब्धियों को बताया। अभिलेख दर्शन के दौरान कॉलेज ने जयपाल सिंह मुंडा के ऑक्सफोर्ड जीवन से जुड़े चयनित दस्तावेज़ प्रस्तुत किए, जिनमें ऑक्सफोर्ड हॉकी टीम के चित्र, डिबेटिंग सोसाइटी के अभिलेख तथा उनके व्यक्तिगत पत्र और नोटबुक शामिल थे। कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, जयपाल सिंह मुंडा कॉलेज डिबेटिंग सोसाइटी के सचिव एवं बाद में अध्यक्ष रहे तथा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की ओर से हॉकी में प्रतिनिधित्व करते हुए ‘हॉकी ब्लू’ सम्मान प्राप्त किया। आगे चलकर उन्होंने 1928 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की।

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने सेंट जॉन्स कॉलेज द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की विरासत को सम्मान और गरिमा के साथ संरक्षित किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा ऐसे प्रयास झारखंड के ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को वैश्विक शैक्षणिक केंद्रों से जीवंत रूप में जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा की झारखंड के लिए ऐतिहासिक भूमिका को बताते हुए उन्हें राज्य निर्माण की वैचारिक नींव रखने वाला नेता बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि जयपाल सिंह मुंडा की विचारधारा और संघर्ष की परंपरा को दशकों तक जनआंदोलन के माध्यम से आगे बढ़ाया गया, जिसमें उनके पिता स्वर्गीय “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन की केंद्रीय भूमिका रही। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सह-स्थापना की और लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड राज्य के गठन में निर्णायक योगदान दिया।

    मुख्यमंत्री इस दौरे के आधार पर झारखंड सरकार और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच संरचित सहयोग में रुचि व्यक्त की, जिसमें अभिलेखीय आदान-प्रदान, डिजिटाइजेशन तथा संयुक्त संरक्षण पहलों के माध्यम से झारखंड के ऐतिहासिक एवं बौद्धिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का प्रस्ताव शामिल है। प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड सरकार की रुचि का स्वागत किया तथा ऑक्सफोर्ड और झारखंड के बीच दीर्घकालिक अकादमिक सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने चेवनिंग–मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति को युवा प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त सेतु बताया। दोनों पक्षों के बीच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सेंट जॉन्स कॉलेज–झारखंड समर्पित पीएचडी/डॉक्टोरल छात्रवृत्ति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में अध्ययनरत भारतीय पीएचडी एवं स्नातकोत्तर छात्रों से भी संवाद किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chevening Scholarship Jharkhand Hemant Soren Oxford Visit Jaipal Singh Munda Archives Jharkhand Heritage Conservation Oxford Jharkhand Collaboration Shibu Soren Jharkhand St Johns College Oxford Tribal Leader Legacy आदिवासी नेता विरासत ऑक्सफोर्ड झारखंड सहयोग ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चेवनिंग छात्रवृत्ति झारखंड जयपाल सिंह मुंडा अभिलेख झारखंड विरासत संरक्षण मुख्यमंत्री ऑक्सफोर्ड दौरा शिबू सोरेन झारखंड सेंट जॉन्स कॉलेज ऑक्सफोर्ड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group