Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Highcourt Dicision: BIT Meshra पर हाइकोर्ट ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किये निर्देश
    Headlines

    Highcourt Dicision: BIT Meshra पर हाइकोर्ट ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किये निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय ने मेसरा स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) परिसर में पिछले साल हुई एक छात्र की हत्या के मामले में संस्थान पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. यह जुर्माना छात्र के माता-पिता को दिया जाएगा. अदालत ने विद्यार्थियों के सामने आने वाली आपात चिकित्सा स्थितियों से निपटने के लिए राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों द्वारा पालन किए जाने वाले दिशानिर्देश भी तैयार किए.

    न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ ने कहा कि बीआईटी-मेसरा अपने संरक्षण में एक छात्र की सुरक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा और संस्थागत विफलता के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. अदालत ने 12 अगस्त को दिये आदेश में कहा कि झारखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों को एम्बुलेंस सुविधाओं वाले सरकारी और निजी अस्पतालों की एक सूची बनानी होगी. न्यायाधीश ने आदेश दिया कि प्रत्येक स्कूल और कॉलेज में एक डिस्पेंसरी या क्लिनिक होना चाहिए, जिसमें 500 से 1,000 विद्यार्थियों पर एक पुरुष व एक महिला चिकित्सक हो और उनमें जीवन रक्षक दवाइयां व अन्य दवाएं उपलब्ध हों.

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    आदेश के मुताबिक, कक्षाओं और संस्थान के प्रमुख स्थानों पर लगे सूचना पट्टों पर अस्पतालों और चिकित्सकों के नाम व उनके संपर्क नंबर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाने चाहिए. अदालत ने कक्षाओं और छात्रावास के प्रवेश द्वारों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि इसके अलावा विद्यार्थियों और संस्थान के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए एक अलग शिकायत प्रकोष्ठ और एक छात्र निगरानी दल का गठन किया जाना चाहिए.

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    उच्च न्यायालय ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायत निवारण के लिए संस्थान द्वारा एक पोर्टल या वेबसाइट भी बनाई जानी चाहिए. न्यायमूर्ति प्रसाद ने मामले की सुनवाई करते हुए दोषियों मौसम कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, साहिल अंसारी और इरफान अंसारी की याचिकाएं खारिज कर दीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Highcourt Dicision: BIT Meshra पर हाइकोर्ट ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किये निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    July 7, 2026

    Jamshedpur SIR 2026 :उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्रपत्र वितरण और BLO ऐप डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    July 7, 2026

    Jamshedpur SIR 2026 :उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्रपत्र वितरण और BLO ऐप डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    July 7, 2026

    RailOne App Rules :WhatsApp पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना; RailOne App डिजिटल टिकट के नियम जानना भी जरूरी

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group