Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Himanta Assam swearing-in: हिमंत ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ, मौजूद रहे पीएम समेत कई राज्यों के सीएम
    Breaking News

    Himanta Assam swearing-in: हिमंत ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ, मौजूद रहे पीएम समेत कई राज्यों के सीएम

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Guvahati. हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं।

    राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शर्मा और चारों विधायकों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे।
    असम में लगातार तीसरी बार राजग की सरकार बनी है। नियोग, बोरा और बोरो शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली राज्य की राजनीति में लौटे हैं।

    Jamshedpur: कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    शर्मा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा, पुत्र नंदिल विश्व शर्मा और पुत्री सुकन्या शर्मा भी समारोह में मौजूद थे। शर्मा (57) असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने रिकॉर्ड 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें से 82 सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलीं। भाजपा की सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें जीतीं।

    Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Himanta Assam swearing-in: हिमंत ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ मौजूद रहे पीएम समेत कई राज्यों के सीएम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    May 12, 2026

    Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

    May 12, 2026

    Saraikela: राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने के मामले में डॉक्टर शिव लाल कंकुल सस्पेंड

    May 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

    May 12, 2026

    Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

    May 12, 2026

    Saraikela: राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने के मामले में डॉक्टर शिव लाल कंकुल सस्पेंड

    May 12, 2026

    Jamshedpur: इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल की ओर से विद्यार्थियों को दी गयी आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की ट्रेनिंग

    May 12, 2026

    Jamshedpur. कदमा में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, विद्यासागर पथ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group