Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Himanta Biswa Sarma: सुदेश महतो के नामांकन में सिल्ली पहुंचे हिमंता, कहा, 20 प्रतिशत सीट बेच देना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है
Elections

Himanta Biswa Sarma: सुदेश महतो के नामांकन में सिल्ली पहुंचे हिमंता, कहा, 20 प्रतिशत सीट बेच देना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है

News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi:. असम के सीएम और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को लेकर विधायक उमाशंकर अकेला जो आरोप लगा रहे हैं, उसे सुन कर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ. क्योंकि वह भी कांग्रेस में रहे हैं. इस पार्टी के सिस्टम से वह पूरी तरह से वाकिफ हैं. इसलिए इस मामले में कांग्रेस प्रभारी को दोष देना उचित नहीं होगा, बल्कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी का सिस्टम ही जिम्मेदार है. असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

हिमंता ने कहा कि कोई भी चुनाव हो, उसमें जितनी भी सीटें रहती हैं, उसमें से 20 प्रतिशत सीट को बेचने का सिस्टम कांग्रेस में रहा है. यह कोई आज का सिस्टम नहीं है. यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा है. उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा से सुदेश महतो रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे. खराब मौसम के बाद भी नामांकन सभा में जुटी भीड़ यह बताने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है. किसी भी सीट पर कोई दोस्ताना संघर्ष नही हो रहा है. इसी तरह यदि इंडी गठबंधन को देखा जाये, तो गठबंधन में शामिल दल एक -दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. जहां तक भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने का सवाल है, तो कई लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा होती है. लेकिन टिकट तो किसी एक को ही मिलता है. एनडीए एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरा है.

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026
Recent Post

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group