Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Himanta Vishwa Sarma: धनबाद में गरजे असम के मुख्यमंत्री, बोले, देश के हिंदुओं को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी, हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे, राशन योजना पर कह दी बड़ी बात
    Elections

    Himanta Vishwa Sarma: धनबाद में गरजे असम के मुख्यमंत्री, बोले, देश के हिंदुओं को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी, हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे, राशन योजना पर कह दी बड़ी बात

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad/Jamtada. असम के मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के हिंदुओं को बांटना चाहते हैं. लेकिन, अब यह संभव नहीं है. कहा कि घुसपैठियों के कारण झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है. भाजपा की सरकार आयी, तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे. कोई सुविधा नहीं देंगे. शनिवार को नेहरू काम्प्लेक्स मैदान कोयला नगर में धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम ने उक्त बातें कहीं.
    झोला हेमंत का, अंदर चावल मोदी का है.

    श्री सरमा ने कहा कि गांव-गांव में महिलाएं जागृत हो चुकी हैं. गांव में बुजुर्ग महिलाएं राशन लेने के लिए सीएम हेमंत सोरेन का फोटो लगा झोला लेकर आती हैं. पूछने पर कहती हैं कि झोला तो हेमंत का है. लेकिन, अंदर चावल पीएम नरेंद्र मोदी का दिया हुआ है. कहा कि झारखंड में अबुआ नहीं बहुआ आवास योजना चल रही है. अबुआ आवास के लिए 20 से 25 हजार रुपया घूस देना पड़ रहा है. भाजपा की सरकार बनी, तो पीएम आवास योजना के लाभुकों को फ्री में बालू देंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का मूल मंत्र याद रखें

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    असम के सीएम ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे का जो नारा दिया है. वह मूलमंत्र है. इसे याद रखें. कहा कि झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जैसे नेताओं को सर्विसिंग के लिए गंगा में भेजने का समय आ गया है. जिस नेता के पीएस के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपया बरामद होता हो, उसकी पत्नी को कांग्रेस ने टिकट दे दिया. कहा कि भाजपा की सरकार बनी, तो पेपर लीक करने वालों को पीट-पीट कर ठीक कर देंगे.असम के सीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस वाले मंईयां सम्मान योजना की बात करते हैं. साढ़े चार वर्ष से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद सीएम हेमंत सोरेन को मंईयां की याद आयी. मंईयां सम्मान योजना शुरू किया, तो वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन बंद कर दिया. सास-बहू में झगड़ा हो रहा है. भाजपा की सरकार बनी, तो सास-बहू दोनों को पेंशन देंगे. उन्होंने कई अन्य घोषणाएं भी की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Himanta Vishwa Sarma: Assam Chief Minister roared in Dhanbad Rahul Gandhi wants to divide the Hindus of the country said said a big thing on the ration scheme we will never let this happen
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group