Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पलामू में ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

पलामू में ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. लड़की के परिजनों ने पहले अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर लड़के को पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि लोहे की रॉड से लड़के की आंखें तक निकाल ली गईं. इसके बाद दोनों के शवों को कुएं में फेंक दिया गया. मृतकों की पहचान टरिया गांव की रहने वाली विभा कुमारी और भंडरा गांव के रहने वाले कारू सिंह के रूप में हुई है. दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले ही विभा की सगाई हो गई थी, जिससे उसके परिजन नाराज थे.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक कारू सिंह के भाई जयप्रकाश कुमार उर्फ गुड्डू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के बाद पुलिस ने लड़की के पिता उपेंद्र महतो, मां कलावती देवी, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो और राकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी. कारू सिंह को बहाने से बुलाया गया था. पहले दोनों को पकड़ा गया, फिर लड़की की हत्या कर दी गई. इसके बाद लड़के की बेरहमी से पिटाई कर उसकी भी जान ले ली गई. दोनों के शव रविवार शाम टरिया गांव के एक कुएं से बरामद किए गए. यह कुआं आरोपियों के घर से कुछ ही दूरी पर है.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

परिजनों ने हत्या के बाद झूठ बोलकर लड़के के घरवालों को गुमराह किया और दोनों को ढूंढने का नाटक करते रहे. कारू के भाई का कहना है कि वे लगातार अपने भाई को खोज रहे थे, लेकिन लड़की के परिजन सच्चाई छुपाते रहे. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. यह घटना इलाके में सनसनी फैला चुकी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group