Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का मर्डर, जानें… कैसे खुला राज
Headlines

प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का मर्डर, जानें… कैसे खुला राज

News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : लातेहार के मुरूप डीही के रहने वाले सरफराज खान की हत्या उसकी नाबालिग पत्नी ने ही करायी थी. घटना से करूब डेढ महीने पहले उसकी शादी हुई थी. सरफराज अपने ससुराल पलामू जिले के नावाबाजार आया था. 30 जुलाई को पत्नी के प्रेमी समीर शाह के साथ निकला था. नावाबाजार के थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल से 31 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ था. बुधवार को मामले का उद्भेदन करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपित पत्नी के प्रेमी नावाबाजार के शाई मुहल्ल्ला के समीर शाह (18) को गिरफ्तार किया गया. सरफराज समीर और उसकी प्रेमिका के बीच रोड़ा बन रहा था. ऐसे में उसकी हत्या की योजना बनायी गयी. इस बात का खुलासा पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया.

दोनों के बीच एक साल से था प्रेम प्रसंग

एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले का उदभेदन करते हुए कहा कि सरफराज की शादी 22 अप्रैल 2025 को हुई थी. सरफराज से शादी कर उसकी पत्नी खुश नहीं थी. ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत 26 जुलाई को पति को बुलाया और प्रेमी को जानकारी दी. शादी के समय समीर ने सक्रियता दिखाई थी. इस कारण सरफराज से समीर की दोस्ती हो गई थी और जब भी सरफराज नावाबाजार आता था उससे मिलते जुलते रहता था. सरफराज के 26 जुलाई को नावाबाजार आने की सूचना पर समीर 29 जुलाई को कोडरमा के झुमरीतिलैया से अपने घर आया और फोन कर सरफराज को मिलने बुलाया. दोनों साथ में निकले.
समीर ने खोड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान से बीयर की दो बोतल खरीदी और कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल में ले जाकर सरफराज को पिलायी और नशे में होने पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी. 31 जुलाई को शव बरामद हुआ था. इस संबंध में सरफराज के भाई एहसान खान ने मामला दर्ज कराया.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

कांड के अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि हत्या के पीछे सरफराज की पत्नी का हाथ है. पहले पत्नी को पकड़ा गया और पूछताछ में स्थिति स्पष्ट की गयी. इसी बीच आरोपित समीर शाह को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन एवं प्रेमिका का मोबाइल फोन जब्‍त किया गया.

एसपी ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी को पहले ही निरुद्ध किया गया था. उन्‍होंने बताया कि नाबालिग रहते हुए शादी करने के कारण सरफरारज के सास ससुर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के साथ इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी.

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

November 22, 2026

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group