Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मैं इस दुविधा में हूं कि वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का: राहुल गांधी
    Breaking News

    मैं इस दुविधा में हूं कि वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का: राहुल गांधी

    News DeskBy News DeskJune 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Malappuram. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह इस दुविधा में हैं कि उन्हें वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट में से कौन सी सीट छोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय लेंगे, दोनों निर्वाचन क्षेत्र के लोग उससे खुश होंगे.  कांग्रेस नेता ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘मैं आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद करता हूं. मेरे सामने दुविधा है कि मैं वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का. मैं उम्मीद करता हूं वायनाड और रायबरेली दोनों ही मेरे फैसले से खुश होंगे.’’

    लगातार दूसरी बार वायनाड लोकसभा सीट से भारी अंतर से जीत हासिल करने के बाद यह उनकी राज्य में पहली यात्रा है. गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भगवान से कोई निर्देश नहीं मिलता कि क्या करना है, जैसा कि प्रधानमंत्री अपने बारे में दावा करते हैं. मोदी का उपहास उड़ाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान ने प्रधानमंत्री को देश के प्रमुख हवाईअड्डों और बिजली संयंत्रों को अडाणी को सौंपने का निर्देश दिया है और फिर भगवान उन्हें (मोदी को) रक्षा क्षेत्र में उद्योगपति की मदद करने के लिए ‘‘अग्निवीर’’ योजना लाने का निर्देश देते हैं.

    गांधी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, मेरे पास यह सुविधा नहीं है क्योंकि मैं एक इंसान हूं और भगवान मुझे आदेश नहीं देते. मेरे लिए, यह बहुत आसान है. मेरे भगवान भारत के गरीब लोग हैं. मेरे भगवान वायनाड के लोग हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई भारत के संविधान की रक्षा के लिए थी और उस लड़ाई में नफरत को प्यार ने, अहंकार को विनम्रता ने हराया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ लाखों भारतीय हैं जो अपनी विभिन्न परंपराओं, भाषाओं, संस्कृतियों और इतिहास को संरक्षित रखना चाहते हैं और वे ही अपना भविष्य तय करेंगे.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख, अगले दो दिनों में 3 डिग्री चढ़ेगा तापमान, सतर्कता बरतने की सलाह

    गांधी ने दावा किया कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, जिन्होंने कहा कि वे तय करेंगे कि कौन सी भाषाएं बोली जानी चाहिए और किन परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए. लोकसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और शाह की ओर से ‘‘बुनियादी गलतफहमी’’ थी. गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री और शाह ने) सोचा कि उनके पास राजनीतिक ताकत है, उनके पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग है, इसलिए वे लोगों को निर्देश दे सकते हैं कि क्या होने जा रहा है.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘केरल, उत्तर प्रदेश और अन्य सभी राज्यों के लोगों ने प्रधानमंत्री को दिखा दिया कि आप हमें यह नहीं बता सकते कि हम क्या चाहते हैं. भारत के लोगों ने उनसे कहा कि संविधान हमारी आवाज है. संविधान को मत छुओ.’’ गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री वाराणसी में हारते-हारते बाल-बाल बच गये और अयोध्या में भाजपा हार गई. उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या के लोगों ने भी भाजपा को संदेश दिया कि हम नफरत और हिंसा को पसंद नहीं करते. भारत के लोगों ने जो सबसे बड़ा संदेश दिया, वह यह था कि हमारे पास अनेक परंपराएं, राज्य, धर्म और इतिहास हैं और उनमें से प्रत्येक का सम्मान किया जायेगा.’’

    Jharkhand : ग्रैंड शादी के संगीत कार्यक्रम में फिल्मी सितारों की महफिल, हजारीबाग में दिखा बॉलीवुड और भोजपुरी का जलवा

    कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को अब अपना रवैया बदलना होगा क्योंकि भारत की जनता ने उन्हें स्पष्ट संदेश दे दिया है.
    उन्होंने केंद्र में बनी सरकार को ‘पंगु’ करार दिया और कहा कि विपक्ष ने भाजपा को करारा जवाब दिया है. गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब अपना रवैया बदलना होगा क्योंकि भारत की जनता ने उन्हें स्पष्ट संदेश दे दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    I am in a dilemma whether to remain MP from Wayanad or Rae Bareli: Rahul Gandhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख, अगले दो दिनों में 3 डिग्री चढ़ेगा तापमान, सतर्कता बरतने की सलाह

    April 20, 2026

    Jharkhand : ग्रैंड शादी के संगीत कार्यक्रम में फिल्मी सितारों की महफिल, हजारीबाग में दिखा बॉलीवुड और भोजपुरी का जलवा

    April 20, 2026

    Share Bazar: शुरुआती बढ़त के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    April 20, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख, अगले दो दिनों में 3 डिग्री चढ़ेगा तापमान, सतर्कता बरतने की सलाह

    April 20, 2026

    Jharkhand : ग्रैंड शादी के संगीत कार्यक्रम में फिल्मी सितारों की महफिल, हजारीबाग में दिखा बॉलीवुड और भोजपुरी का जलवा

    April 20, 2026

    Share Bazar: शुरुआती बढ़त के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    April 20, 2026

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव

    April 20, 2026

    Rail Accident: खुला था लेवल क्रॉसिंग, मालगाड़ी स्कार्पियो से टकरायी, 500 मीटर घसीटा, चालक ने कूदकर बचायी जान

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group