Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘होली का रंग लेकर जाऊंगा’ मॉरीशस में PM मोदी बोले- यहां की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून-पसीना
    Breaking News

    ‘होली का रंग लेकर जाऊंगा’ मॉरीशस में PM मोदी बोले- यहां की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून-पसीना

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    PM Modi Mauritius : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मॉरीशस के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं. देर शाम मॉरीशस (Mauritius) के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम (Navin Ramgoolam) ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा. इसके बाद मॉरीशस के पोर्ट लुईस (Port Louis) में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की. PM मोदी ने कहा, मैंने आपके निर्णय (सर्वोच्च सम्मान देने का) को विनम्रता से स्वीकार किया है. यह भारत (India) और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है. ये 140 करोड़ लोगों का सम्मान है.

    ”प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि मॉरीशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को बिहार का मखाना उपहार में दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब भारत के पश्चिमी हिस्से में मिठाइओं के लिए मॉरीशस से भी चीनी आती थी. शायद यह भी एक वजह रही कि गुजराती में चीनी को मोरिस कहा गया. समय के साथ भारत और मॉरीशस के रिश्तों की यह मिठास और भी बढ़ती जा रही है. इसी मिठास के साथ मैं मॉरीशस के सभी लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं.”

    ‘यहां की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून-पसीना’- पीएम मोदी

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मॉरीशस के अपने पुराने दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जब 10 साल पहले मैं मॉरीशस आया था, उस साल होली एक हफ्ते पहले बीत चुकी थी. तब मैं भारत से भगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था. इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा. मैं जब भी यहां आता हूं तो ऐसा लगता है अपनों के बीच ही तो आया हूं. यहां की मिट्टी, हवा और पानी में अपनेपन का एहसास है. यहां भारत की खुशबू है. यहां की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून-पसीना मिला हुआ है. हम सब एक परिवार ही तो हैं.”

    पीएम मोदी ने कहा कहा, “बिहार के साथ आपका भावुक संबंध भी मैं समझता हूं. दुनिया के अनेक हिस्से जब पढ़ाई-लिखाई से कोसों दूर थे, तब नालंदा जैसा ग्लोबल इंस्टीट्यूट भारत में था, बिहार में था. हमारी सरकार ने फिर से नालंदा यूनिवर्सिटी को और नालंदा स्पिरिट को रिवाइव किया है. बिहार का मखाना, ये आज भारत में बहुत चर्चा में है. आप देखेंगे कि वो दिन दूर नहीं, बिहार का ये मखाना, दुनिया भर में स्नैक्स मैन्यू का हिस्सा होगा.”

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    उन्होंने ने कहा, “मॉरीशस के अनेक परिवार महाकुंभ से होकर आये हैं. दुनिया को आश्चर्य हो रहा है कि मानव इतिहास का विश्व का यह सबसे बड़ा समागम था. मुझे ये भी पता है कि मॉरीशस के मेरे अनेक परिवारजन चाहते हुए भी एकता के महाकुंभ में नहीं आ पाए. मुझे आपकी भावनाओं का ध्यान है. इसलिए मैं आपके लिए पवित्र संगम का और महाकुंभ के उसी समय का पवित्र जल साथ लेकर आया हूं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'I will take Holi colours with me' PM Modi said in Mauritius- the soil here has the blood and sweat of our ancestors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    July 25, 2026

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    July 25, 2026

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group