Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ICC Hall Of Fame: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी शामिल, सम्मान हासिल करने वाले 11वें भारतीय बने कैप्टन कूल
    Breaking News

    ICC Hall Of Fame: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी शामिल, सम्मान हासिल करने वाले 11वें भारतीय बने कैप्टन कूल

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.आईसीसी हॉल ऑफ फेम में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को शामिल कर लिया गया है. इस सम्मान को हासिल करने वाले वे 11वें भारतीय हैं. सबसे पहले यह सम्मान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और बिशन सिंह बेदी को 2009 में दिया गया था.आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटर्स के योगदान को सम्मान देने का मंच है.

    आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करने पर आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी तमाम दबाव के बावजूद अपनी रणनीति बनाने में एक्सपर्ट हैं. वे एक कुशल फिनिशर, लीडर और खिलाड़ी हैं. खासकर क्रिकेट के छोटे फार्मेट में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है. उनके रिकाॅर्ड उन्हें खिलाड़ी बनाते हैं और उनका करियर बहुत ही लंबा और बेहतरीन है.

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    महेंद्र सिंह धोनी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका खेल और उनका योगदार हमेशा उनके साथ रहेगा. 2025 में जिन सात खिलाड़ियों को इस फेम में शामिल किया गया है उनके नाम हैं-मैथ्यू हेडन, हाशिम अमला, महेंद्र सिंह धोनी, ग्रीम स्मिथ,डेनियल विटोरी, सना मीर और सराह टेलर.आईसीसी हॉल ऑफ फेम की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसका लक्ष्य क्रिकेट के दिग्गजों को उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता देना है.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    आईसीसी ने 2 जनवरी 2009 को दुबई में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) के सहयोग से ICC के शताब्दी समारोह के अवसर पर इसे लॉन्च किया गया था. बाद में हर साल इस फेम में उन खिलाड़ियों को जोड़ा जाता है, जिन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया है. इस फेम में शामिल होने के बाद एक तरह से उस खिलाड़ी के योगदानों को हमेशा के लिए याद रख लिया जाता है. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में स्त्री-पुरुष दोनों ही क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Captain Cool becomes the 11th Indian to receive the honour ICC Hall Of Fame: Mahendra Singh Dhoni inducted into ICC Hall of Fame
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group