Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : तेजस्वी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रत्येक माह 25 सौ रुपया : अरुण यादव
    Bihar

    BIHAR : तेजस्वी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रत्येक माह 25 सौ रुपया : अरुण यादव

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भागलपुर. राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बुधवार को भागलपुर के परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में 22 दिसंबर को होगा. तेजस्वी यादव भागलपुर जिला के सुल्तानगंज, नाथनगर, भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित करेंगे.

    राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की आधी आबादी महिलाओं के शसक्तीकरण और खुशहाली के उद्देश्य से सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना लागू करेंगे और महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपया देने का प्रण लिया है. प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा, दिव्यांग व्यक्तियों को मिलने वाला 4 सौ की राशि बढ़ाकर 15 सौ करेंगे. वृद्धा पेंशन योजना की राशि 4 सौ से बढ़ाकर 15 सौ करेंगे. तेजस्वी यादव जो कहते हैं वो करते हैं.

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    उन्होंने महागठबंधन सरकार में 17 माह के सेवाकाल में अपने प्रण अनुरूप कार्य करके दिखा दिया है. इसलिए तेजस्वी यादव जनता की आशा और उम्मीद बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बननी तय है.

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    संवाददाता सम्मेलन में कोशी स्नातक के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ तिरुपतिनाथ यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिला प्रवक्ता प्रो.सलाउद्दीन अहसन, युवा राजद के जिलाध्यक्ष बसारुल हक, सीमा जयसवाल, कृष्ण बिहारी गर्ग, नट बिहारी मंडल, अमित आर्यन कुमार, राम कुमार, मो.उमर ताज, गौतम बनर्जी आदि मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    If Tejashwi's government is formed women will get 2500 rupees every month: Arun Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026
    Recent Post

    IndianRailways :रेलवे का बड़ा फैसला, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड-ओडिशा और मुंबई रूट के यात्रियों को राहत

    July 30, 2026

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group