Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DCC की बैठक में Congress जिला अध्यक्षों से बोले खरगे – अगर 20-30 सीटें और मिल जातीं तो केंद्र में हमारी सरकार होती
    Breaking News

    DCC की बैठक में Congress जिला अध्यक्षों से बोले खरगे – अगर 20-30 सीटें और मिल जातीं तो केंद्र में हमारी सरकार होती

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में डीसीसी प्रमुखों की बैठक चल रही है. तीन दिनों तक अलग-अलग चरण में होने वाली बैठक में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए. मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों ने भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, हमने BJP को 240 सीट तक सीमित कर दिया. खरगे ने कहा अगर कांग्रेस को 20-30 सीट और मिलतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बन जाती.

    गुरुवार डीसीसी की बैठक में खरगे ने कहा कि संगठन की विचारधारा मजबूत है, लेकिन इसे सत्ता के बिना देश में लागू नहीं किया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने राज्यों में चुनाव जीतने के लिए दीर्घकालिक रणनीति के साथ एकजुट होकर काम करने के लिए पार्टी की जिला इकाई प्रमुखों से आह्वान किया.

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसीसी प्रमुखों से कहा, ‘‘हमारे ‘संविधान बचाओ’ अभियान ने संविधान को बदलने की बीजेपी-आरएसएस की गुप्त मंशा को उजागर कर दिया है. आज, बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वह दो घटक दलों पर निर्भर है. एक प्रधानमंत्री ने अहंकारपूर्वक दावा किया था कि वह 400 सीट जीतेंगे, लेकिन उन्हें हमने एक बड़ा झटका दिया.’’

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    खरगे ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने लगभग 100 सीट हासिल कीं. अगर हमने अधिक मेहनत की होती, तो हम 20-30 सीट और हासिल कर सकते थे. इतनी सीट हासिल करने से देश में वैकल्पिक सरकार बन सकती थी. हमने अगर यह कर लिया होता, तो हम अपने स्वतंत्र संस्थानों, लोकतंत्र और संविधान पर व्यवस्थित हमले को रोक सकते थे.’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kharge told Congress district presidents in DCC meeting - If we had got 20-30 more seats we would have formed government at the centre
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group