Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IGI Airport: विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंचा अफगान किशोर, उसी उड़ान से वापस भेजा गया
    Breaking News

    IGI Airport: विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंचा अफगान किशोर, उसी उड़ान से वापस भेजा गया

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.. अफगानिस्तान का एक किशोर काबुल से उड़ान भरने वाले एक विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंच गया. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब केएएम एयरलाइंस की उड़ान संख्या आरक्यू-4401 दो घंटे की यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंची. सूत्रों ने बताया कि लड़के को रविवार को ही उसी उड़ान से अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि एयरलाइन अधिकारियों ने हवाई अड्डे के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को 13 वर्षीय एक लड़के के बारे में सूचना दी, जो विमान के उतरने के बाद उसके पास घूमता हुआ पाया गया. कुंदुज शहर के मूल निवासी इस लड़के को विमानन कर्मियों ने पकड़ लिया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को सौंप दिया, जो उसे पूछताछ के लिए हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ले आए.

    लड़के ने अधिकारियों को बताया कि वह काबुल हवाई अड्डे में घुस गया और किसी तरह विमान के पिछले केंद्रीय ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में घुसने में कामयाब रहा. सूत्रों ने बताया कि उसने जिज्ञासावश ऐसा किया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद, अफगान लड़के को उसी उड़ान से वापस भेज दिया गया, जो दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रवाना हुई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    केएएम एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारियों ने ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष की सुरक्षा जांच की और उन्हें लाल रंग का एक छोटा स्पीकर मिला, जो संभवतः उस लड़के के पास था. उन्होंने बताया कि विमान को गहन निरीक्षण और अन्य जांच के बाद उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IGI Airport: Afghan teenager reached Delhi hiding in the landing gear compartment of the plane IGI Airport: विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंचा अफगान किशोर was sent back on the same flight उसी उड़ान से वापस भेजा गया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group