Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रेम-प्रसंग में भोजपुर के Ara Railway Station पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; पिता और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मार ली गोली, Delhi University में पढ़ती थी युवती
    Headlines

    प्रेम-प्रसंग में भोजपुर के Ara Railway Station पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; पिता और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मार ली गोली, Delhi University में पढ़ती थी युवती

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Aara. बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की और उसके पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 2 और ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 3 को जोड़ने वाले उपरि पैदल पार पथ पर हुई. ‘इसका मकसद अभी तक पता नहीं लग पाया है. हालांकि, प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है. एसपी ने कहा, उसने पहले लड़की को और फिर उसके पिता को गोली मारी जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

    आरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी
    इस वारदात के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतकों में नवादा थाना क्षेत्र के गोड़ना रोड निवासी स्व शिवजी प्रसाद के बेटे अनिल कुमार (55), उनकी बेटी जिया कुमारी (20) और आरोपी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शत्रुध्न सिंह के बेटे अमन कुमार (22) शामिल है.

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    लड़का और लड़की बिहिया नवोदय स्कूल में साथ में पढ़ते थे
    मृतक अनिल के भाई रितेश ने कहा कि ‘हम लोग साथ में घर से निकले. बाइक से आए थे. बाइक लगाकर हम भइया को प्लेटफार्म पर जाने के लिए भेज दिए. पीछे से हम पहुंचे तो देखा तीन की मौत हो गई थी. हमलोग बच्ची को ट्रेन में छोड़ने आए थे. बच्ची दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती थी. जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों बिहिया नवोदय स्कूल में साथ में पढ़ते थे. उसके बाद लड़की स्नातक की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गई. वहां स्नातक थर्ड ईयर में थी. वहीं, लड़का आरा में ही रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था.

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
    बताया जा रहा है कि युवक चेहरे पर मास्क लगाकर युवती को पीछा किया और खाली जगह देखते ही फायरिंग कर दी. फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि, मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. घटनास्थल से एक पिस्टल, एक गोली भी बरामद किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. परिजन इस मामले में बात करने से बच रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच आज लड़ाई भी हुई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bullets were fired at Aara Railway Station; after killing the father and daughter In a love affair the accused shot himself the girl was studying in Delhi University
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group