Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भाजपा की झारखंड इकाई ने शनिवार को करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित एक बार में 27 जून की रात कथित तौर पर छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन से हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला कर दिया था। इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों सहित कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष पांच आरोपियों की तलाश जारी है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, ‘‘करणी सेना के नेता की हत्या की जांच के मामले में राज्य की जनता का सरकार और पुलिसकर्मियों पर भरोसा नहीं है। इसलिए इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। साहू ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और पूर्व विधायक अमर बाउरी सहित अन्य नेताओं के साथ जमशेदपुर के निकट आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘अपराधियों की समानांतर सरकार’’ चल रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, पुलिस के गश्ती वाहन से दो युवकों को बाहर खींचकर उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। साहू ने कहा कि इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह कोलकाता के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    उन्होंने घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, उन्हें सेवा से बर्खास्त करने और जेल भेजने की मांग की। साहू ने कहा, जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो अपराधियों पर लगाम कौन लगाएगा और आम जनता किस पर भरोसा करेगी?’’
    भाजपा ने 27 जून की घटना के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर और आदित्यपुर में बंद का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, बंद को लोगों का स्वतःस्फूर्त समर्थन मिला। घटना के विरोध में शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, सड़कों पर वाहन नदारद रहे और कारोबारी प्रतिष्ठान भी बंद रहे।’’

    भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी पूरे राज्य में बंद का आह्वान करेगी। साहू ने कहा कि उन्होंने हिमांशु सिंह के परिजनों को झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने की सलाह दी है, क्योंकि ‘‘उन्हें वहीं से न्याय मिलने की उम्मीद है।’’

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हिमांशु सिंह के परिजनों के साथ राज्यपाल से भी मुलाकात कर न्याय की मांग करेंगे। साहू ने कहा कि जिस बार में घटना हुई, उसके मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह हैं, लेकिन यह प्रतिष्ठान राज्य सरकार से प्राप्त वैध लाइसेंस के साथ संचालित हो रहा था। उन्होंने कहा, घटना बार के बाहर हुई, तो उसके मालिक को इसमें कैसे घसीटा जा सकता है? पुलिस को निर्दोष लोगों को फंसाने के बजाय असली आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: BJP State President Aditya Sahu met Himanshu Singh's family members and stated that the BJP would demand a CBI inquiry into the murder. Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group