Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों पति को मरवा दिया, पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाया लुम्बा हत्याकांड
    Breaking News

    प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों पति को मरवा दिया, पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाया लुम्बा हत्याकांड

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का खुलासा महज 8 घंटे के अंदर कर दिया. इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अवैध प्रेम प्रसंग के चलते लुम्बा उरांव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था. इस काम को उसकी पत्नी गीता देवी और पत्नी का आशिक इरफान अंसारी ने अंजाम दिया. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया.

    SSP ने मीडिया को बताया कि गीता देवी और इरफान अंसारी गुजरे आठ सालों से चक्कर चल रहा था. दोनों से बीच कई दफा देह से देह की रिश्ता बन चुका था. लुम्बा उरांव को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था. वह इस नाजायज रिश्ते का विरोध करता था. करीब डेढ़ साल से गीता देवी अपने पति को छोड़ आशिक के साथ रह रही थी. अपने पति पर नजर रखने के चलते उसके घर में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दी थी. सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम इरफान अंसारी ने किया था. उस कैमरे का एक्सेस गीता और इरफान के मोबाइल फोन में था. गीता और इरफान को लगने लगा कि लुम्बा अब उन दोनों के राह का सबसे बड़ा कांटा बन रहा है. इस चलते दोनों ने मिलकर लुम्बा को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया. पूरी प्लानिंग कर ली गयी. तय हुआ कि अमूल कूल में नशीला पदार्थ मिला कर पहले पिलाना है, फिर दारू में नींद की गोली मिला कर दमभर पिला बेहोश कर देना है. इसके बाद लुम्बा का काम तमाम कर देना है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    तय प्लानिंग के अनुसार बीते 19 अगस्त गीता देवी ने अपने देवर के फोन पर कॉल कर पति से बात की और उसे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट पर बुलाया. अगले रोज यानी 20 अगस्त को लुम्बा बताये गये लोकेशन पर पहुंच गया. वहां, इसफान अंसारी भी पहुंचा और लुम्बा उरांव को अपने साथ ले गया. उसे अमूल कूल और दारू पिलाई गई. वह दारू पीने बाद नशे में धुत होकर बेसुध हो गया. इसके बाद इरफान ने बेसुध लुम्बा को अपनी मारुति ओमनी कार (JH01DA-4186) में बैठाया और कार में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रोड पर फेंक दिया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस वारदात की भनक जब DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगी, तो उन्होंने रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सीनियर डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की. गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 21 अगस्त को दोनों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा. वहीं, वारदात में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार, बाइक (JH01CR-2403), दारू की खाली बोतल, अमूल कुल के खाली डिब्बे, दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन और नींद की गोलियों के पत्ते बरामद किए हैं. दोनों ने अपना गुनाह कबीृूल कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    her lover killed her husband In order to live with her lover police solved Lumba murder case in 8 hours RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group