Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»GST राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह की बैठक में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की ‘ITC Froud’ रोकने पर चर्चा
    Breaking News

    GST राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह की बैठक में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की ‘ITC Froud’ रोकने पर चर्चा

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह (जीओएम) की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी धोखाधड़ी रोकने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की गई. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गठित इस जीओएम ने जीएसटी लागू होने से पहले और बाद के राजस्व रुझानों, इलेक्ट्रॉनिक बिल और उत्पादों के स्रोत एवं गंतव्य की बेहतर निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली में सुधार पर तुलनात्मक विश्लेषण को लेकर चर्चा की.

    मंत्री समूह ने राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य-विशिष्ट नीतिगत सुझावों और जीएसटी चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य कर प्रशासन के बीच समन्वय पर भी चर्चा की.

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जीएसटी राजस्व विश्लेषण पर बने जीओएम की बैठक की अध्यक्षता की. इसमें राज्यवार राजस्व प्रवृत्तियों की समीक्षा की गई और बेहतर जीएसटी संग्रह के लिए कार्रवाई योग्य रणनीतियों को चिह्नित किया गया.
    जीओएम ने जीएसटी के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावों में की जाने वाली धोखाधड़ी को एक प्रमुख मुद्दा बताया और राज्यों ने इसे रोकने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए. अधिकारियों ने कहा कि मंत्री समूह ने पिछले वर्षों में दो लाख करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी को चिह्नित किया, जिसमें गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों ने जीएसटी राजस्व बढ़ाने के सर्वोत्तम तौर-तरीकों पर प्रस्तुतियां दीं.

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    अधिकारियों ने कहा कि जीओएम की जल्द ही दोबारा बैठक होगी और उसके बाद वह जीएसटी परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. जीएसटी संबंधी मामलों में शीर्ष निकाय जीएसटी परिषद ने मार्च में ‘जीएसटी से राजस्व के विश्लेषण’ पर नए सिरे से जीओएम बनाया था. सावंत की अध्यक्षता में गठित इस समूह में नौ सदस्य हैं जिनमें बिहार (सम्राट चौधरी), छत्तीसगढ़ (ओपी चौधरी), गुजरात (कनुभाई देसाई), आंध्र प्रदेश (पी केशव), महाराष्ट्र (अजित पवार), पंजाब (हरपाल सिंह चीमा), तमिलनाडु (थंगम थेन्नारासु) और तेलंगाना (एमबी विक्रमार्क) शामिल हैं.
    वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्रीय और राज्य जीएसटी अधिकारियों ने 61,545 करोड़ रुपये के आईटीसी दावों को धोखाधड़ी से पारित करने में शामिल 25,009 फर्जी कंपनियों का पता लगाया. आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान कुल 42,140 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिन्होंने 1.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आईटीसी दावे धोखाधड़ी से अंजाम दिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    discussion was done on preventing 'ITC fraud' of more than two lakh crore rupees In the meeting of the Group of Ministers constituted on GST revenue analysis
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026

    CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता

    July 24, 2026

    Bahuda Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की जगन्नाथ की वापसी की रथ यात्रा ‘बहुड़ा यात्रा’ निकलेगी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group