Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IND vs AUS Test Series: भारत ने रचा इतिहास, 295 रनों से पर्थ टेस्ट जीत कर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, फिर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के शीर्ष पर पहुंचा
    Breaking News

    IND vs AUS Test Series: भारत ने रचा इतिहास, 295 रनों से पर्थ टेस्ट जीत कर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, फिर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के शीर्ष पर पहुंचा

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Perth. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीत लिया है. मैच के चौथे दिन बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जीत के लिए 522 रनों का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन से आगे खेलना शुरू किया और 238 रन ही बना सका. कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया. यह भारत की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के 57 मैचों में 25वीं जीत है. इस मैच में भारतीय टीम ने खेल के सभी क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी. ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर अब तक अजेय रहा था, भारत ने मैच जीत कर उसका यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक चार मैच खेले थे. पहला मैच भारत के खिलाफ 2018 में खेला गया, इस मैदान का डेब्यू मैच था. न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली करारी हार के बाद भारत ने यह शानदार जीत दर्ज की है.
    कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर इस देश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली.
    इस जीत के साथ भारत एक बार फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला 0-3 की करारी हार के बाद भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया था. भारत के अब 15 मैच में नौ जीत, पांच हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हो गए हैं जो 61.11 प्रतिशत अंक होते हैं. ऑस्ट्रेलिया 57.69 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. उसके 13 मैच में आठ जीत, चार हार और एक ड्रॉ से 90 अंक हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    again reached the top of the World Test Championship table. broke Australia's record by winning the Perth Test by 295 runs IND vs AUS Test Series: India created history
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group