Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 336 रनों से हरा दिया करारा जवाब, सीरीज में भारत बराबरी पर, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से
    Breaking News

    IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 336 रनों से हरा दिया करारा जवाब, सीरीज में भारत बराबरी पर, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Barmingham.कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 336 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह एजबेस्टन के मैदान पर भारत की पहली जीत है. भारत इस मैदान पर इससे पहले कभी नहीं जीता था. आकाश दीप के 6 विकटों के दम पर भारत सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में सफल हुआ. आकाश दीप ने मैच में कुल 10 विकेट लिए. यह मैच कई मायनों में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. जिस तरह से गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 161 रनों की पारी खेली, पहली पारी में जायसवाल और रवींद्र जडेजा के अर्द्धशतक, बुमराह की गैरमौजूदगी में जिस तरह से आकाश दीप और सिराज ने पहली पारी में 10 विकेट झटके, दूसरी पारी में केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा के अर्द्धशतक और फिर आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी, उसने फैंस का दिल जीत लिया. इस मुकाबले से पहले बुमराह के ना खेलने, प्लेइंग इलेवन में कुलदीप को शामिल ना करने को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन कप्तान गिल ने सभी को गलत साबित किया और भारत को उस मैदान पर जीत दिलाई, जहां भारत एक भी मुकाबला आज तक जीत नहीं पाया था.

    टेस्ट कप्तान के तौर पर यह गिल की पहली जीत

    आकाशदीप ने मैच का अंतिम विकेट लेकर अपना दसवां विकेट हासिल किया और यह कैच भी मैच के दूसरे स्टार रहे गिल ने लपका. टेस्ट कप्तान के तौर पर यह गिल की पहली जीत भी है. श्रृंखला का पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने गिल की बल्लेबाजी के बाद आकाशदीप और सिराज की नयी गेंद पर शानदार गेंदबाजी से वापसी की.

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    बुमराह की अनुपस्थति में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा रही थी लेकिन आकाशदीप ने मैच का रूख बदलने वाले स्पैल डालकर इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. आकाश दीप के पहले सत्र में दो विकेट की बदौलत भारत लंच तक इंग्लैंड के 153 रन पर छह विकेट झटककर मैच जीतने से चार विकेट दूर था. स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने लंच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन) को पगबाधा आउट किया जो दिन में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे.

    -आकाशदीप ने अंतिम सत्र में दो विकेट झटके

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    आकाशदीप ने शनिवार को अंतिम सत्र में दो विकेट झटके थे और सुबह के सत्र में ओली पोप (24) और हैरी ब्रुक (23) को जल्दी आउट किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने आकाश दीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की. आकाश दीप पहले सत्र के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे. मैच में पहली बार ऐसा लगा कि विकेट थोड़ा खराब हो गया है और आकाश दीप को सीम मूवमेंट मिल रहा है. मोहम्मद सिराज ने आकाश दीप के साथ शुरुआत नहीं की जो थोड़ा हैरानी भरा था. आकाश दीप को शुरुआती घंटे में सफलता दिलाने के लिए सात गेंद लगी और उन्होंने ओली पोप (24 रन) को बोल्ड कर दिया. फिर इस गेंदबाज ने अगले ओवर में खतरनाक हैरी ब्रुक (23 रन) को पगबाधा आउट किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    defeated them by 336 runs IND vs ENG 2nd Test: Team India registered a historic win over England India tied in the series third Test from July 10
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026

    CJP Protest: सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच आज ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होगी वार्ता

    July 24, 2026

    Bahuda Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की जगन्नाथ की वापसी की रथ यात्रा ‘बहुड़ा यात्रा’ निकलेगी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group