Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Independence Day ‘PM Modi’: लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के लिए विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की तस्वीर खींची. देसी सेमीकंडक्टर, जेट इंजन समेत अनेक घोषणाएं कीं
Breaking News

Independence Day ‘PM Modi’: लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के लिए विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की तस्वीर खींची. देसी सेमीकंडक्टर, जेट इंजन समेत अनेक घोषणाएं कीं

News DeskBy News DeskAugust 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में आत्मनिर्भर, बुलंद और स्वाभिमान से भरे भारत की झलक देखने को मिली. देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के लिए विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की तस्वीर खींची. भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने से लेकर जेट इंजन बनाने और परमाणु ऊर्जा के दस गुना विस्तार तक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर अग्रसर करने के लक्ष्य वाली घोषणाएं कीं.

इसके अलावा पीएम मोदी ने आने वाली दीवाली के लिए जनता को खुशखबरी देते हुए जीएसटी दरों में भारी कटौती की घोषणा की. उन्होंने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए 1 लाख करोड़ के फंड की घोषणा की. पीएम मोदी ने देश में डेमोग्राफिक चेंज पर चिंता जताई और इसकी गंभीरता को देखते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की घोषणा की. लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी “सुदर्शन चक्र मिशन” की घोषणा की. इसका उद्देश्य अगले दशक में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करना है. आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2035 तक देश भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरणा लेते हुए अपने सुरक्षा ढांचे का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण करना चाहता है.

युवाओं के लिए रोजगार 
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने युवाओं के लिए अहम घोषणा करते हुए एक लाख करोड़ की योजना की शुरुआत की है. यह योजना प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजनाके नाम से शुरू की गई है. इस योजना के तहत करीब 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे. साथ ही प्राइवेट सेक्‍टर में पहली नौकरी करने वाले लोगों को 15000 रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा.

डेमोग्राफिक बदलाव पर PM मोदी की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष अपने संबोधन में लाल किले के प्राचीर से देश में आबादी के बदलते पैटर्न पर गंभीर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने कहा कि वे देश को एक चिंता, एक चुनौती से आगाह कराना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत देश की जनसांख्यिकी बदली जा रही है, एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं. घुसपैठिए देश के युवाओं की रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

न्यूक्लियर ब्लैक मेल को ‘बिग नो’ 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की बार बार की न्यूक्लियर धमकियों को फुस्स कर दिया. उन्होंने कहा कि हम कई दशकों से आतंक झेलते आए हैं. देश के सीने को छलनी कर दिया गया है. अब आतंकियों और उन्हें पालने-पोसने वालों में कोई फर्क नहीं मानेंगे. दोनों मानवता के दुश्मन हैं. न्यूक्लियर धमकियों का दौर लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन भारत ने ठान लिया है कि अब इसे नहीं सहेगा. हम न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे.

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर बड़ी छलांग
पीएम मोदी ने देश और इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स इस साल के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे, जो भारत की तकनीकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

ये घोषणाएं भी कीं
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत अब मिशन मोड पर है। इस साल के अंत तक, देश अपनी पहली मेड इन इंडिया चिप लॉन्च करेगा।’’
उन्होंने कहा कि भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता 2047 तक दस गुना बढ़ने वाली है. मोदी ने कहा कि अगले दो दशकों में परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 10 गुना से ज़्यादा बढ़ाने के भारत के मिशन के तहत 10 नए परमाणु रिएक्टर बनाने पर काम चल रहा है. प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों और युवाओं को ‘मेड इन इंडिया’ लड़ाकू विमानों के लिए देश के अपने जेट इंजन विकसित करने की चुनौती भी दी.उन्होंने कहा, मैं युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि हमारे पास अपने मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए अपने जेट इंजन होने चाहिए.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

प्रधानमंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़े सुधारों की भी घोषणा की और नागरिकों के लिए दिवाली पर उपहार देने का वादा किया. उन्होंने कहा, अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा दिवाली पर की जाएगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं पर कर कम होंगे और एमएसएमई, स्थानीय विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
मोदी ने आर्थिक विकास में तेजी लाने, लालफीताशाही को कम करने, शासन को आधुनिक बनाने और 2047 तक 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की मांगों के लिए भारत को तैयार करने हेतु अगली पीढ़ी के सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक विशिष्ट सुधार कार्य बल के गठन की भी घोषणा की.

उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की एक रोजगार योजना भी शुरू की, जिसके तहत नव-नियोजित युवाओं को प्रति माह 15,000 रुपये मिलेंगे. इस योजना का उद्देश्य तीन करोड़ युवा भारतीयों को लाभान्वित करना है, जिससे स्वतंत्र भारत से समृद्ध भारत तक का सेतु मज़बूत होगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group