Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INDIA Alliance: विपक्षी दलों ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया
    Breaking News

    INDIA Alliance: विपक्षी दलों ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे. साथ ही उन्होंने देश के दूसरे सबसे बड़े पद के लिए होने वाले चुनाव को ‘वैचारिक लड़ाई’ बताया. रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त हैं. वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं. रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. संयुक्त विपक्ष की बुधवार दोपहर संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में एक बैठक होगी.
    खरगे ने कहा, ‘ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों ने एक साझा उम्मीदवार चुनने का फैसला किया है,

    यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है. मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक नाम पर सहमत हुए. यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.’ उन्होंने कहा, ‘जब भी लोकतंत्र और संविधान पर हमला होता है, विपक्षी दल एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं. इसलिए हमने इस चुनाव में एक अच्छे उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है.’ राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि रेड्डी भारत के सबसे ‘प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों’ में से एक हैं.

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    INDIA Alliance: Opposition parties declared former judge B. Sudarshan Reddy as the candidate for the post of Vice President INDIA Alliance: विपक्षी दलों ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026
    Recent Post

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026

    Jamshedpur: कदमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    July 24, 2026

    Jharkhand: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर CID का छापा, जांच जारी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group