Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India-Pak Tension: भारत ने लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ताजा ड्रोन हमलों को विफल किया
    Breaking News

    India-Pak Tension: भारत ने लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ताजा ड्रोन हमलों को विफल किया

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Jammu.पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ताजा ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया. पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गये. हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा. पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उस पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा घबराने का कोई कारण नही है.रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बाताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गये। इनमें संदिग्ध हथियार वाले ड्रोन शामिल हैं.
    उन्होंने कहा कि इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज एवं लक्खी नाला शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एक सशस्त्र ड्रोन के निशाने पर फिरोजपुर में एक रिहायशी क्षेत्र आया जिसमें स्थानीय परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गये.
    प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को चिकिस्ता सहायता प्रदान की गयी है तथा क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने खाली करवा लिया है. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है तथा जहां भी आवश्यकता है तत्परता से कार्रवाई की जा रही है. मंत्रालय ने सलाह दी है कि नागरिकों विशेषकर सीमाओं के पास रहने वालों को घरों के भीतर रहना चाहिए, अनवाश्यक आवागमन सीमित कर देना चाहिए तथा स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए.
    पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराए जाने से बारामूला जिले में आसमान तेज रोशनी से भर गया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर में धमाके सुने गए और सायरन बजने लगे, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए.
    रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है. श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करके स्थानीय लोगों को एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के नगरोटा और उधमपुर तथा पंजाब में भी ड्रोन देखे गए. जम्मू और सांबा जिलों के सुचेतगढ़ और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा के उस पार से भारी गोलाबारी जारी है.
      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें, शायद भारी तोपों की आवाजें, सुनी जा सकती है.
    उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, जम्मू में अब ब्लैकआउट है. पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या पास की किसी ऐसी जगह पर चले जाएं जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं. अफवाहों पर ध्यान न दें, निराधार या अपुष्ट बातें न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे.
    मिसाइलों का लक्ष्य सतवारी (जम्मू हवाई अड्डा), सांबा, आर.एस.पुरा और अरनिया सहित प्रमुख स्थान थे. जम्मू शहर में दो जोरदार धमाकों के बाद अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण शहर में अंधेरा छा गया. ये धमाके संभवतः घुसपैठ करने वाले ड्रोन को निष्प्रभावी किये जाने के कारण हुए थे. इसके तुरंत बाद, पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय लेने के लिए सचेत किया गया.
    हवाई हमलों के जरिये रणनीतिक रूप से अहम जम्मू हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर हमला करने का प्रयास किया गया, जहां सेना, वायुसेना और अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India foiled fresh drone attacks by Pakistan at 26 places from Jammu and Kashmir to Gujarat India-Pak Tension: For the second consecutive night
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group