Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»India -Pak Tension:अमेरिका का भारत, पाक से तनाव कम करने का आग्रह, रुबियो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे
Breaking News

India -Pak Tension:अमेरिका का भारत, पाक से तनाव कम करने का आग्रह, रुबियो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे

News DeskBy News DeskApril 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Newyork.भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दोनों देशों से ‘‘संघर्ष को और नहीं बढ़ाने’’ का आग्रह किया है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस संबंध में ‘‘आज या कल’’ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने वाले हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका ‘कश्मीर की स्थिति के बारे में’ भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है. ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आज या कल पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात करने की उम्मीद है. वह अन्य देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर देशों (भारत-पाकिस्तान) से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

ब्रूस ने कहा, जैसा कि मैंने बताया है कि हर दिन कदम उठाए जा रहे हैं. इस मामले में विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से सीधे बात कर रहे हैं और आगे भी करेंगे. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने टिप्पणी की थी कि पाकिस्तान ‘‘अमेरिका के लिए यह नापाक काम करता रहा है’. आसिफ की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ब्रूस ने कहा, ‘‘मैं फिलहाल यही कह सकता हूं कि विदेश मंत्री दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, हम उस क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में हो रहे घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहे हैं और हम न केवल विदेश मंत्री स्तर पर, बल्कि कई स्तरों पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ संपर्क में हैं. हम, निश्चित रूप से, सभी पक्षों को एक जिम्मेदार समाधान के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. दुनिया इस पर नजर रख रही है। लेकिन मेरे पास इस संबंध में कोई अतिरिक्त विवरण नहीं है.

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था. पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सहयोगी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बीच नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एक बैठक में शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत को कैसे जवाब देना है, उसके लक्ष्य क्या हैं और इसे कब अंजाम देना है, इस पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को ‘‘अभियान के संचालन की पूरी स्वतंत्रता’ है. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से यह बयान आया है.उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मोदी ने कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना राष्ट्रीय संकल्प है.

मोदी ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं पर पूरा भरोसा और विश्वास जताया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 अप्रैल को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है और दोनों देश इसे आपस में ‘‘किसी न किसी तरह’’ सुलझा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ये टिप्पणियां कीं.

ट्रंप ने रोम जाते समय अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक वाहक ‘एयरफोर्स वन’ में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘मैं भारत और पाकिस्तान के बहुत करीब हूं। वे कश्मीर में 1,000 साल से, शायद उससे भी ज्यादा समय से संघर्ष कर रहे हैं। कल का मामला बहुत बुरा था; वह बहुत बुरा था। कई लोग मारे गए।’’

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टेलीफोन पर अलग-अलग बात की और पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस का फोन आया. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की उनकी स्पष्ट निंदा की सराहना करता हूं. जवाबदेही के महत्व पर सहमत हुए. भारत का संकल्प है कि इस हमले के अपराधियों, साजिश रचने वालों और इनके आकाओं को न्याय के कठघरे में लाया जाए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group