Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»India-Pak Tension: नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी सीमा हैदर पर देश से निर्वासन का खतरा, वकील एपी सिंह बोले- वह भारत की बहू, सहानुभूति दिखाई जाए
Breaking News

India-Pak Tension: नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी सीमा हैदर पर देश से निर्वासन का खतरा, वकील एपी सिंह बोले- वह भारत की बहू, सहानुभूति दिखाई जाए

News DeskBy News DeskMay 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Noida.पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान वापस भेजे जाने की आशंका का सामना कर रही सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि उनके साथ दया दिखाई जानी चाहिए, क्योंकि वह भारत की बहू हैं. सीमा पहले से ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शादीशुदा थी और 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी, ताकि वह एक भारतीय व्यक्ति से शादी कर सके.
केंद्र द्वारा आतंकी हमले के जवाब में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को महीना खत्म होने से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद वह नए सिरे से जांच का सामना कर रही है. उनके वकील ए पी सिंह ने कहा, सीमा ने पाकिस्तान में रहते हुए हिंदू धर्म अपना लिया और नेपाल तथा भारत में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक भारतीय से विवाह कर लिया  इसलिए अब वह भारत की बहू हैं और लोगों को उनके प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए.उन्होंने कहा, कुछ लोग पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सीमा को निशाना बना रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. उनके मामले को मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए.
सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में रहते हुए सीमा ने अपने पति को तलाक दे दिया और अपने पिता के घर चली गई. पिता की मौत के बाद उसकी मुलाकात सचिन मीना से हुई. बाद में दोनों दोस्त बन गए और सीमा ने पाकिस्तान में हिंदू धर्म अपना लिया.
उन्होंने कहा इसके बाद सीमा नेपाल आ गई, जहां उसने सचिन से शादी कर ली. उसके बाद उसने भारत में कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया. दंपति की एक बच्ची है और उसका नाम भारती रखा गया है, जिसका मतलब मीरा होता है. वकील ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने लड़की को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. सीमा ने 26 अप्रैल को सरकार से अपील की कि उसे भारत में रहने दिया जाए. एक वीडियो क्लिप में उसे यह कहते हुए सुना गया, मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं. मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) से अपील करती हूं कि मुझे भारत में रहने दिया जाए.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group