Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India-Pak War: भारत ने पाकिस्तान के 3 एयरबेस किये ध्वस्त, तीनों को मिसाइल और ड्रोन से बनाया निशाना, पाक पीएम ने बुलायी आपात बैठक
    Breaking News

    India-Pak War: भारत ने पाकिस्तान के 3 एयरबेस किये ध्वस्त, तीनों को मिसाइल और ड्रोन से बनाया निशाना, पाक पीएम ने बुलायी आपात बैठक

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Lahore. पाकिस्तान ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया.पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने तड़के करीब चार बजे इस्लामाबाद में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झंग जिले में शोरकोट) एयरबेस को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन वायु सेना की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं. चौधरी ने दावा किया कि भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागीं.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइल को बीच में रोक दिया. उन्होंने कहा कि यह भारत का ऐसा भयावह कृत्य है जो क्षेत्र को घातक युद्ध की ओर धकेल रहा है और पाकिस्तान इस आक्रामकता का जवाब देगा. भारत हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करे. चौधरी ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और अचानक ही संवाददाता सम्मेलन समाप्त कर दिया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इसके कुछ मिनट बाद सरकारी ‘पीटीवी’ ने सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘बुनयान अल-मरसूस’ नामक अभियान शुरू किया है, जिसका अर्थ है ‘लौह दीवार’. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने हमले में मध्यम दूरी की फतेह-1 मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की बैठक बुलाई है. इस निकाय पर कमान, नियंत्रण और अभियानगत निर्णयों के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है. इस बैठक में शीर्ष असैन्य और सैन्य अधिकारी भाग लेंगे.

    पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र देर रात सवा तीन बजे से अपराह्न 12 बजे तक सभी तरह के विमानों के लिए बंद कर दिया गया है. ‘पीएए’ ने कहा कि वह अपराह्न 12 बजे ताजा जानकारी साझा करेगा.
    पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया. पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all three were targeted with missiles and drones India-Pak War: India destroyed 3 airbases of Pakistan Pak PM called an emergency meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group